फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय कुमार का एकदम डिफरेंट लुक देखने को मिलेगा। अक्षय इसमें माथे पर बड़ी सी बिंदी, लाल साड़ी, हाथों में ढेर सारी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आएंगे। उनका चेहरा थोड़ा डरावना भी नजर आएगा। फैन्स ने अब तक अक्षय का ऐसा लुक नहीं देखा है। उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब साउथ की फिल्म मुनी 2 : कांचना की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय-कियारा के अलावा तुषार कपूर, तरुण अरोड़ा, शरद केलकर, अश्विनी कालसेकर लीड रोल में है। पहले ये फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली थी।