सड़क पर फूल बेच रहा था गरीब बच्चा, फिर एक्ट्रेस की बेटी ने किया वो काम कि चौतरफा हो रही तारीफ

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी की नातिन और पूजा बेदी की बेटी अलाया हाल ही में सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आई थीं। हाल ही में अलाया को सड़क पर एक गरीब बच्चा फूल बेचता दिखा। ये देख अलाया ने उसे अपने पास बुलाया और उसके सारे फूल खरीद लिए। फूल के बदले अलाया ने उस बच्चे को अच्छी-खासी रकम दी। ये देख बच्चे के चेहरे पर भी मुस्कान खिल गई। सोशल मीडिया पर अलाया का ये अंदाज देख लोग दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- कितनी प्यारी लड़की है। एक और शख्स ने कहा- How sweet Alaya.

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2020 4:12 PM IST / Updated: Feb 21 2020, 12:42 PM IST

18
सड़क पर फूल बेच रहा था गरीब बच्चा, फिर एक्ट्रेस की बेटी ने किया वो काम कि चौतरफा हो रही तारीफ
पूजा बेदी और फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला की बेटी आलिया का जन्म 1997 में हुआ था। पूजा और फरहान का तलाक 2003 में हो चुका है। इसके बाद फरहान ने फरदीन खान की बहन लैला खान से 2010 में शादी कर ली।
28
अलाया ने 2017 में न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से ग्रैजुएशन कम्पलीट किया है। आलिया ने हाल ही में सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' से डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने सैफ की बेटी का रोल निभाया है।
38
अलाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं। अक्टूबर, 2016 में अलाया फेमिना मैगजीन की कवरगर्ल बनी थीं। इसमें वे मां पूजा के साथ दिखाई दी थीं।
48
बता दें कि अलाया 2011 में सोनी इंटरनेशनल चैनल के रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में वे बतौर कंटेस्टेंट अपनी मां के साथ दिखाई दी थीं।
58
अलाया और रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी के बीच नवंबर, 2014 में लोअर परेल के एक पब में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पूजा बेदी ने पुलिस में एफआईआर भी की थी।
68
दूसरी ओर साक्षी की मां मीनाक्षी सागर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में पॉस्को एक्ट के तहत पूजा बेदी को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।
78
मां पूजा बेदी के साथ अलाया। दूसरी ओर अलाया के नाना कबीर बेदी।
88
एक इवेंट में बेहद बोल्ड ड्रेस में नजर आई थीं अलाया फर्नीचरवाला।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos