आधी रात को मनाया Alia Bhatt का जन्मदिन, पार्टी में शामिल होने एक ही कार में पहुंचे अर्जुन-मलाइका

Published : Mar 15, 2021, 11:11 AM ISTUpdated : Mar 15, 2021, 01:29 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 28 साल की हो गई है। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ था। बीती रात उनके जन्मदिन के मौके पर धमाकेदार पार्टी हुई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। आलिया के बर्थडे पर इस पार्टी का आयोजन फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar)  ने अपने घर पर किया था। हालांकि, पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नहीं पहुंच पाए क्योंकि वो इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं। अपनी बर्थडे पार्टी आलिया काले रंग की ड्रेस में पहुंची। उनके साथ बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी थी। वहीं, आलिया की होने वाली ननद रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया संग फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर ढेर सारी फोटोज शेयर कर लिखा- हम सभी तुमसे बेहद प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे। 

PREV
110
आधी रात को मनाया Alia Bhatt का जन्मदिन, पार्टी में शामिल होने एक ही कार में पहुंचे अर्जुन-मलाइका

आलिया की बर्थडे पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आर्यन खान, शशांक खेतान, अयान मुखर्जी, रोहित धवन सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।

210

छोटी बहन आलिया की जन्मदिन की पार्टी में बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी शामिल हुई। शाहीन भी इस दौरान काले रंग की ड्रेस में नजर आईं।

310

पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक ही कार से पहुंचे। इस दौरान दोनों ही फोटोग्राफर्स को देखकर थोड़े परेशान नजर आए।

410

डायरेक्टर शशांक खेतान भी आलिया को जन्मदिन की बधाई देने करन जौहर के घर पहुंचे।

510

आलिया के बेस्ट फ्रेंड और उनकी अपकमिंग फिल्म ब्राह्मस्त्र का डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी आधी रात को करन जौहर के घर पार्टी अडेंट करने पहुंचे। 

610

दीपिका पादुकोण भी करन जौहर के घर के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी। 

710

आलिया के बर्थडे बैश में वरुण धवन के भाई रोहित धवन पत्नी जाह्नवी धवन के साथ पहुंचे।

810

आलिया के साथ फिल्म सड़क 2 में काम करने वाले आदित्य रॉय कपूर भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

910

शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी आलिया को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचा। आर्यन इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

1010

रणवीर सिंह भी अपनी को-स्टार आलिया भट्ट को जन्मदिन की बधाई देने करन जौहर के घर पहुंचे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories