Published : Mar 15, 2022, 11:28 AM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 11:37 AM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 29 साल की हो गई हैं। 15 मार्च 1993 को महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और सोनी राजदान (soni razdan) घर आलिया की किलकारी गूंजी थी। बचपन से एक्टिंग का शौक रखने वाली अदाकारा लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। बेहद ही छोटी उम्र में वो करोड़ों की मालकिन बन गई हैं। कई शानदार गाड़ियां आलिया भट्ट के पास है। इतना ही नहीं उनके पास दो आलिशान घर भी है। आइए जानते हैं आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनकी नेट वर्थ और उनके घर के अंदर की तस्वीरें देखते हैं...
आलिया भट्ट ने छह साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रख चुकी थी। बेहद ही कम फिल्म करने के बावजूद उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल कर ली हैं। वो टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं और एक फिल्म के लिए 9 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
28
आलिया भट्ट करोड़ों की मालकिन है। Networth.co.in के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 21.7 मिलियन डॉलर यानी 158 करोड़ रुपये है। उनकी सलाना कमाई 10-12 करोड़ है और एक महीने की कमाई 50 से 80 लाख के बीच है।
38
उनके पास बांद्रा में अपना एक घर है जिसकी कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास लंदन में एक पॉश इलाके में घर भी है।
48
आलिया भट्ट का 4बीएचके अपार्टमेंट है, जो 2300 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है। उनके घर को डिजाइनर ऋचा बहल ने सजाया संवारा है। आलिया भट्ट ने अपने पसंद के अनुसार पूरे घर को तैयार किया है।
58
आलिया के घर में तीन बेडरूम हैं। इसके अलावा एक ड्रेसिंग रूम है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि बाकी का घर प्राइवेट रहे।
68
आलिया के घर में एक बेहद खूबसूरत किचन है। जिसमें आलिया कभी-कभी खाना बनाती भी नजर आती हैं। इसे उन्होंने खुद सजाया है।
78
आलिया के हॉल में सोफे के सामने किताबों से भरा बुकशेल्फ है। वहां कुछ कोटेशन भी रखा हुआ है। बता दें कि आलिया ने कॉलेज की पढ़ाई नहीं की। लेकिन उन्हें किताब पढ़ने का शौक है।
88
आलिया गाड़ियों की काफी शौकीन हैं। उनके पास एक वैनिटी वैन है। एक रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 1.74 करोड़ रुपए है। साथ ही उनके पास ऑडी ए6 है जिसकी कीमत 61 लाख रुपये है और एक बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी है जिसकी कीमत 1.37 करोड़ रुपये है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।