आलिया-रणबीर की मेहंदी में सजधज कर पहुंचीं कपूर सिस्टर्स, यलो में करिश्मा तो व्हाइट में खूबसूरत लगीं करीना

Published : Apr 13, 2022, 02:47 PM ISTUpdated : Apr 13, 2022, 02:48 PM IST

मुंबई। रणबीर-आलिया (Ranbir Alia Wedding) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 13 अप्रैल को गणेश पूजन के बाद अब मेहंदी की रस्म होगी। इसके लिए कपूर फैमिली के लोग धीरे-धीरे 'वास्तु' पहुंचने लगे हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा साहनी और भांजी समारा के अलावा अब करिश्मा (Karishma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए नीतू कपूर ने मल्टीकलर की साड़ी पहनी है, जबकि उनकी बेटी रिद्धिमा ब्लू शेड वाले लहंगे में नजर आईं। मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे ये सेलेब्स..

PREV
17
आलिया-रणबीर की मेहंदी में सजधज कर पहुंचीं कपूर सिस्टर्स, यलो में करिश्मा तो व्हाइट में खूबसूरत लगीं करीना

मेहंदी सेरेमनी के लिए करिश्मा कपूर जहां हल्दी कलर की ड्रेस में नजर आईं तो वहीं करीना कपूर ने व्हाइट लहंगा पहना हुआ है। इस दौरान कपूर सिस्टर्स का गॉर्जियस लुक इस सेरेमनी में चार चांद लगाने वाला है। 

27

मेहंदी सेरेमनी के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बुआ रीमा जैन और उनके बेटे अरमान भी पहुंच गए हैं। बता दें कि रणबीर-आल‍िया की शादी से पहले 14 अप्रैल को कपूर फैमिली में पितृ पूजा होगी। इसके जरिए सभी पुरखों को याद किया जाएगा। 

37

आलिया-रणबीर की मेहंदी सेरेमनी के लिए करिश्मा कपूर ने व्हाइट लहंगा चुना। इस लहंगे में करीना कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उनकी क्लियर फोटो सामने नहीं आ पाई।

47

वहीं मेहंदी सेरमनी के लिए करिश्मा कपूर ने यलो कलर का लहंगा कैरी किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को मांग टीका, ईयररिंग्स और बड़ी-बड़ी चूड़ियों से कम्प्लीट किया। 

57

बता दें कि शादी के पहले RK हाउस, RK स्टूड‍ियोज और वास्तु को रंगीन रोशनी से सजाया जा चुका है। इसके अलाव आल‍िया भट्ट के जुहू स्थ‍ित घर में भी रंगीन लाइट्स लगाई गई हैं।

67

रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट को मेहंदी क्वीन वीना नागदा ही मेहंदी लगाएंगी। शादी से पहले आलिया भट्ट के जुहू वाले घर को सजा दिया गया है। 

Read more Photos on

Recommended Stories