शादी पर Alia bhatt पहनेंगी होने वाली सास नीतू कपूर के गहने, निभाएंगी Kapoor खानदान की परंपरा

Published : Apr 08, 2022, 08:38 PM ISTUpdated : Apr 08, 2022, 09:27 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) की जिंदगी में रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) हमेशा के लिए शामिल होने जा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में दोनों शादी के बंधन में बंधकर सात जन्मों के जीवन साथी बन जाएंगे। बॉलीवुड के इस क्यूट कपल की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। आलिया और रणबीर कपूर की शादी पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार होगी। इसके साथ कपल उन तमाम चीजों को फॉलो करेंगे जो नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने अपनी शादी में की थी। आइए नीचे देखते हैं आलिया भट्ट शादी में कौन से गहने पहनेगी और किस डिजाइनर का होगा लहंगा...

PREV
18
शादी पर Alia bhatt पहनेंगी होने वाली सास नीतू कपूर के गहने, निभाएंगी Kapoor खानदान की परंपरा

आलिया भट्ट अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के बेहद करीब हैं। कई मौकों पर दोनों के एक साथ स्पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया नीतू कपूर के गहने पहनकर रणबीर के साथ सात फेरे लेंगी।

28

रणबीर की शादी पर कपूर खानदान की पारंपरिक ज्वेलरी नीतू कपूर आलिया भट्ट को देंगी। नीतू ने ये ज्वेलरी ऋषि कपूर के साथ शादी में पहनी थी। उन्हें ये ज्वेलरी उनकी सास कृष्णा राज कपूर ने दी थी।

38

आलिया भट्ट को एमराल्ड की नेकलेस अपनी शादी में पहनेंगी। हालांकि ये नेकलेस नीतू के पास नहीं बल्कि रिद्धिमा के पास है। उनकी शादी पर नीतू ने उन्हें दिया था। जिसे रिद्धिमा अब अपनी होने वाली भाभी को देंगी।
 

48

इतना ही नहीं शादी के बाद रणबीर और आलिया गुरूद्वारे में लंगर चलाएंगे। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी शादी के बाद गुरूद्वारे में लंगर चलाया था। 

58

ता दें कि नीतू और आलिया एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। एक दूसरे के पोस्ट पर आप कमेंट देख सकते हैं। जहां रणबीर की मां आलिया की तारीफ करती नजर आती हैं, वहीं आलिया उन्हें लवयू बोलती दिखाई देती हैं।
 

68

इस तस्वरी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिवंगत ऋषि कपूर के घर में आलिया को कितना पसंद किया जाता है। उनकी ननद रिद्धिमा कपूर भी उन्हें बहुत पसंद करती हैं। 

78

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट फेमस डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी। पंजाबी रीति-रिवाज से शादी हो रही इसलिए लहंगे का कलर रेड होगा।

88

बता दें कि आलिया की शादी 17 अप्रैल को होगी। अदाकारा के अंकल रॉबिन भट्ट ने इसके बारे में एक दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि दोनों 14 या 15  अप्रैल को शादी कर सकते हैं। 

और पढ़ें:

तो क्या ट्विंकल खन्ना की वजह से करण जौहर ने नहीं की शादी, पूरा माजरा जान हैरान रह जाएंगे आप

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट 17 अप्रैल को लेंगे सात फेरे, इस दिन होगा रिसेप्शन, महेश भट्ट के भाई ने डेट किया कन्फर्म

यामी गौतम ‘दसवीं’ का रिव्यू देख भड़कते हुए कह दी ये बड़ी बात, जानें अदाकारा को क्यों आया गुस्सा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories