मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) का साथ अब हमेशा के लिए जुड़ने जा रहा है। इनकी शादी की खबरें सुर्खियों में है। इनकी वेडिंग से जुड़े नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। जिसमें एक खबर यह आ रही है कि आलिया भट्ट की एक दोस्त बैचलर पार्टी होस्ट करने वाली हैं। जी हां, अदाकारा की बेस्टी आकांक्षा रंजन कपूर (Akanksha Ranjan kapoor) उनकी शादी से पहले बैचलर पार्टी का आयोजन करने जा रही हैं। आइए नीचे जानते हैं पार्टी से जुड़ी बातें...
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फंक्शन 13 या 14 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, कुछ जगहों पर खबर है कि 18 अप्रैल को कपल शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी का फाइनल डेट अभी तक सामने नहीं आया है।
27
अगर 13 से 18 के बीच आलिया की शादी के फंक्शन होंगे तो बैचलर पार्टी उससे पहले होने की उम्मीद है। आलिया की सबसे अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर इसकी योजना बना रही हैं।
37
बता दें कि आकांक्षा रंजन कपूर आलिया की सबसे अच्छी दोस्त हैं। दोनों छुट्टियों में अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन मनाने जाती हैं। पार्टी करती दिखाई देती हैं।
47
यहां तक की दोनों जिम भी एक साथ करती नजर आती हैं। दोनों परफेक्ट BFF गोल देते आए हैं। इस तस्वीर में आप दोनों की बॉन्डिंग देख सकते हैं।
57
आकांक्षा और आलिया की दोस्ती 25 साल पुरानी है। दोनों के बीच लड़ाई भी हुई हैं। एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने बताया था कि एक बार हमारे बीच इतनी गंभीर लड़ाई हुई कि हमने एक दूसरे से छह सात महीने बात ही नहीं की।
67
आकांक्षा की बहन अनुष्का भी आलिया की अच्छी दोस्त हैं। अनुष्का की शादी में रणबीर की होने वाली दुल्हनिया ने खूब महफिल जमाया था। अब बारी आकांक्षा और अनुष्का की है।
77
आकांक्षा और अनुष्का अपने गर्ल गैंग और ब्राइड टू बी के सात नाइट पार्टी करेंगी। वहीं खबर है कि रणबीर कपूर बैचलर पार्टी का प्लान बनाए हैं।अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी होने वाले दूल्हे के बेहद करीब है। खबर है कि इनके साथ रणबीर बैचलर पार्टी करेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।