शाहरुख से खटपट तो अक्षय कुमार की सास संग स्क्रीन शेयर करने तक, ऐसी रही अमर सिंह की ग्लैमर लाइफ

Published : Aug 01, 2020, 06:35 PM ISTUpdated : Aug 03, 2020, 10:13 AM IST

मुंबई. राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उनका वहां छह महीने से किडनी का इलाज चल रहा था। अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ली थी। वे कभी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने थे। अमर समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। राजनीति के साथ ही अमर सिंह का ग्लैमर वर्ल्ड यानी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अच्छा खासा नाम था। कई सेलिब्रिटीज के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध थे। खासतौर पर अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली के साथ उनका खास लगाव था। इतना ही नहीं उन्हें अभिनय का भी शौक था। उनके निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी।

PREV
18
शाहरुख से खटपट तो अक्षय कुमार की सास संग स्क्रीन शेयर करने तक, ऐसी रही अमर सिंह की ग्लैमर लाइफ

कम ही लोग जानते है कि अमर सिंह राजनीति के साथ वे अभिनय भी करते थे। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के साथ बांग्ला फिल्म में काम किया था। 

28

अमर सिंह ने अक्षय कुमार का सास डिंपल कपाड़िया के साथ एक फिल्म में काम किया था। ये एक मलयाली फिल्म बॉम्बे मिट्टाई थी। इसमें उन्होंने एक संगीतकार का किरदार निभाया था। फिल्म के निर्देशक उम्मेर कारिकाड़ थे। 

38

शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कहा था कि उन्‍हें अमर सिंह की नजरें अच्छी नहीं लगती है। कुछ दिनों बाद शाहरुख के मुंबई स्थित घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ अमर सिंह से माफी मांगने की डिमांड करने लगी थी। शाहरुख ने आरोप लगाया कि सिंह ने उनके बच्‍चों को डराने की कोशिश की।

48

प्रोड्यूसर बोनी कपूर के अमर सिंह काफी करीबी रहे हैं। उनकी दिवंगत पत्‍नी श्रीदेवी ने अमर के लिए लोकसभा इलेक्‍शन में कैंपेन भी किया था। जब तमाम लोगों ने अमर को इग्‍नोर कर दिया, तब बोनी कपूर ही ऐसे थे जो उनके साथ खड़े रहे।

58

अमर सिंह को कभी अमिताभ बच्चन के सबसे पक्के दोस्तों में गिना जाता था। हालांकि बाद में दोनों के बीच कुछ मतभेद हो गए थे। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच रिश्ते बिगड़ने की वजह जया बच्चन थीं। बाद में अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से एक वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी थी। 

68

संजय दत्‍त और अपने जमाने की मशहूर एक्‍ट्रेस जया प्रदा को समाजवादी पार्टी में लाने का श्रेय अमर सिंह को ही जाता है। हालांकि, बाद में संजय ने माना कि राजनीति में आना उनकी भूल थी।

78

बिपाशा बसु को तब झटका लगा जब 2006 में कथित तौर पर उनका एक ऑडियो टेप वायरल हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें वह जिस शख्स से बात कर रही थीं वह अमर सिंह थे। हर तरफ ऑडियो टेप के सही और गलत होने की खबरें सुर्खियों में थीं। ऑडियो टेप में बिपाशा और अमर के बीच हुई डर्टी टॉक से सब हैरान थे।

88

अमर सिंह 2000 में फिल्‍म 'हमारा दिल आपके पास है' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्‍होंने डायरेक्‍टर शैलेंद्र पांडे की फिल्‍म 'जेडी' में एक राजनेता का किरदार निभाया था। वह 'नो एंट्री', 'लक्ष्‍य', 'खाकी', 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्‍मों का भी हिस्‍सा रहे। उन्होंने एक बांग्ला फिल्म "शेष संगत" में भी काम किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories