जब इस एक्ट्रेस ने अपने पिता पर ही लगाया था करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, भिजवाया था लीगल नोटिस तक

Published : Jun 09, 2020, 09:07 AM IST

मुंबई. ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' से अपना करियर चमकाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 9 जून, 1976 को मुंबई में हुआ था। सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' में काम करने के बाद एक्ट्रेस को लेकर कहा जाने लगा था कि अब उनका करियर आगे बढ़ चुका है और ये लंबा जाएगा। लेकिन, बाद में कुछ ऐसा हुए कि वो बस एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर ही रह गईं। फिल्मों से ज्यादा उनका नाम विवादों में रहने लगा। यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनसे जुड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं।   

PREV
16
जब इस एक्ट्रेस ने अपने पिता पर ही लगाया था करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, भिजवाया था लीगल नोटिस तक

अमीषा पटेल का नाम एक समय पर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। खुद अमीषा ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए शादी को लेकर बातचीत की थी। लेकिन, ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

26

अमीषा पटेल और उनके घरवालों के बीच हुए विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। एक्ट्रेस का कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। 

36

अमीषा का उनके पिता के साथ विवाद को लेकर बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने इसके लिए अपने पिता को लीगल नोटिस भी भेजा था।

46

साल 2009 में रक्षाबंधन के दिन अमीषा पटेल अपने भाई अश्मित पटेल के साथ एक सिनेमाहाल में नजर आई थीं। जिसके बाद खबरें आने लगीं कि अमीषा और उनके परिवार के बीच सुलह हो गई है। बाद में एक्ट्रेस की मां ने एक इंटरव्यू में विवाद के अंत पर मुहर लगाई थी।

56

साल 2002 में फिल्म 'हमराज' के बाद अमीषा का करियर कुछ खास नहीं चला। उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने कुछ तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम किया।

66

हालांकि, अमीषा को साउथ में भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्मों में गेस्ट रोल में नजर आने लगीं। आखिरी बार वो फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो बिग बॉस के 13वें सीजन में भी दिखाई दी थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories