5 आलीशान बंगलों के मालिक हैं 78 साल के अमिताभ बच्चन, फिर भी बरसों से रह रहे इस घर में, ये है वजह

मुंबई. कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले मेगा स्टार अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) 78 साल के हो गए हैं। उनका जन्म मशहूर कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन (harivansh rai bachchan) और तेजी बच्चन (teji bachchan) के घर हुआ था। 11 अक्टूबर, 1942 को यूपी (up) में जन्में अमिताभ मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में कॉमेडी एक्टर और फिल्ममेकर महमूद के घर पर रहा करते थे। उस दौरान उनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं था। हालांकि, आज की बात करें तो वे 5 बंगलों के मालिक हैं। लेकिन वे बरसों से अपने जलसा बंगले में ही फैमिली के साथ रह रहे हैं। उनके बंगलों के नाम जलसा, प्रतीक्षा, जनक, वत्स आदि। आज बिग बी के जन्मदिन पर आपको उनके जलसा बंगले की कुछ शानदार फोटोज दिखाने जा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 11, 2020 6:44 AM IST / Updated: Oct 15 2020, 11:09 AM IST

115
5 आलीशान बंगलों के मालिक हैं 78 साल के अमिताभ बच्चन, फिर भी बरसों से रह रहे इस घर में, ये है वजह

बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बड़े बंगले हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। ये दो मंजिला बंगला करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है।

215

उनका दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। प्रतीक्षा में सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ रहे हैं। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता है। माता-पिता के गुजर जाने के बाद उनका मन प्रतीक्षा में नहीं लगा और वे बीवी-बच्चों के साथ जलसा में शिफ्ट हो गए।

315

जनक में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं।  70 के दशक के आखिरी में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा था।

415

इसके अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है।

515

2014 में उन्होंने 'जलसा' के ठीक पीछे एक और बंगला करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। यहां आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा-सा लिविंग रूम है, जिसमें नेचुरल चीजों की भरमार है।

615

बिग बी की फर्स्ट प्रियॉरिटी कम्फर्ट है, फिर चाहे बात घर की हो या कपड़ों की। उनके बंगले की फ्लोरिंग इटैलियन मार्बल की है। वहीं, बाथरूम फिटिंग्स को खासतौर पर फ्रांस और जर्मनी से मंगवाया गया है।

715

वत्स बंगला जुहू में स्थित है। इस बंगले को बच्चन परिवार ने एक बैंक को लीज पर दिया हुआ है। 

815

अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा वास्तव में काफी खूबसूरत है। घर के अंदर की सजावट किसी राजमहल से कम नहीं है।

915

बंगले की भव्यता बेशकीमती फर्नीचर और महंगे सजावटी सामान जलसा को पैलेस जैसा लुक देते हैं। 
 

1015

जलसा की रंगीन दीवारों पर घर के सदस्यों की फोटोज हर तरफ देखने को मिलती हैं। 

1115

घर की एक पूरी दीवार को फोटोज के जोन में बदला है। दीवार पर अभिषेक, अमिताभ, जया, ऐश्वर्या और आराध्या की कई फोटोज लगी हैं।

1215

बिग बी को किताबों का भी बहुत शौक है। वहीं जलसा में महंगी पेंटिग्स भी देखने को मिलती हैं। ज्यादातर पेंटिग्स मशहूर चित्रकारों की हैं।

1315

घर की भीतरी छत पर बड़े-बड़े झूमर लगे हैं। सजावट का एक एक सामान बहुत सोच समझकर खरीदा गया है। 

1415

बंगला जितना अंदर से शानदार है उतना ही बाहर से दिखने में भी बेहतरीन है।

1515

अमिताभ के बंगले के बारे में ये भी कहा जाता है कि इसे काफी खूबसूरत और महंगी चीजों से सजाया गया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos