उस रात जया ने रेखा को घर बुलाया, खाना खिलाया, बातें की और फिर कही वो बात जिसे सुन सन्न रह गई थी एक्ट्रेस

Published : Oct 10, 2020, 06:35 PM ISTUpdated : Oct 14, 2020, 10:43 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) 78 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को इलाहाबाद में हुआ था। बिग बी ने जहां कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों में काम किया वहीं, उनकी लव लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। यूं तो उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा, लेकिन रेखा (rekha) के साथ उनके अफेयर की बातें आज भी कहीं न कहीं हो ही जाती है। आज भी यदि दोनों किसी फंक्शन या पार्टी में दिख जाए तो सभी कैमरों की नजरों दोनों पर जाकर टिक जाती है। हालांकि, उनके इस अफेयर से अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ( jaya bachchan) को कई दुख झेलने पड़े। 

PREV
18
उस रात जया ने रेखा को घर बुलाया, खाना खिलाया, बातें की और फिर कही वो बात जिसे सुन सन्न रह गई थी एक्ट्रेस

जया ने 1973 में अमिताभ बच्चन से शादी की। शादी के कुछ सालों बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगी थीं।

28

कहा जाता है कि 1976 में आई फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान अमिताभ और रेखा करीब आए थे। रेखा और अमिताभ के अफेयर के किस्से बी-टाउन की सुर्खियों बने। हालांकि, दोनों के प्यार के चर्चे जब जया तक पहुंचे तो उन्होंने एक दिन रेखा को डिनर पर बुलाया, जिसने सबकुछ बदल कर रख दिया।

38

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन जब अमिताभ शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर गए थे तो मौका देखकर जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया। जया ने रेखा को फोन किया। हालांकि, जया का फोन रिसीव करते समय रेखा सोच रही थीं कि कहीं वो उन पर नाराज न हों या कुछ भला-बुरा न कहें। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जया ने बेहद सादगी से रेखा को डिनर करने के लिए घर बुलाया।

48

जया का इन्वीटेशन मिलने के बाद रेखा ने सोचा कि ऐसा न हो कि जया उन्हें घर बुलाकर बेइज्जत करें। ये सब सोचते हुए रेखा जया के घर डरते-डरते डिनर पर पहुंचीं। जया ने रेखा का स्वागत किया। उनसे ढेर सारी बातें की। लेकिन अमिताभ का जिक्र इस बीच कहीं नहीं हुआ।

58

जब रेखा लौटने लगीं तो जया उन्हें बाहर तक छोड़ने भी आईं। यही वो पल था जब सबकुछ बदल गया। जया ने दरवाजे पर रेखा को कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए पर मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। जया की ये बात सुनकर रेखा सन्न रह गई थीं।

68

जया और रेखा के साथ डिनर करने की खबर अगले दिन मीडिया की सुर्खियां बना। हालांकि, इस दौरान न तो जया और न ही रेखा ने कुछ कहा। अमिताभ को भी इस बारे में पता चल गया था। इसके बाद उन्होंने रेखा से दूरी बना ली थी। क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि जया, उनके और रेखा के बारे में जान गई है।

78

यासिर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान रेखा सेट पर टाइम से नहीं आती थीं। कई बार वो शूटिंग में सीरियस नहीं रहती थीं। ये सब देखकर अमिताभ बच्चन ने एक बार रेखा को सलाह दी कि आप समय पर आएं और सीरियसली फिल्म करें। बस, अमिताभ की ये बात रेखा को इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने सेट पर न सिर्फ टाइम से आना शुरू किया, बल्कि शूटिंग में सीरियसली की। इसी के बाद रेखा, अमिताभ की तरफ अट्रैक्ट होने लगी थीं।

88

बता दें कि 1981 में आई फिल्म सिलसिला में आखिरी बार रेखा और अमिताभ साथ स्क्रीन पर नजर आए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories