65 की उम्र में भी 30 के दिखते हैं अनिल कपूर, फिट रहने सुबह उठते ही करते है ये काम, 1 चीज से रहते है दूर

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स है जो लंबे समय से यहां काम कर रहे है और टिके हुए है। ये वो सेलेब्स है जो अपनी उम्र को मात देते हुए आगे बढ़ रहे है न्यूमकर्स के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे है। और इन्हीं में से एक है अनिल कपूर (Anil Kapoor)। अनिल की अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो (Jugjugg Jeeyo) का ट्रेलर रविवार को रिलीज किया। इस फिल्म में उनके साथ नीतू सिंह (Neetu Singh), वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) है। डायरेक्टर राज मेहता की ये फिल्म इसी साल 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म में अनिल कपूर का लुक देखने लायक है और वरुण धवन को फिटनेस के मामले में टक्कर देते नजर आ रहे है। बता दें कि अनिल यूं तो 65 साल के है लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। वे 65 की उम्र में भी 30 साल के ही दिखते है और इसका राज है उनकी रेग्यूलर एक्ससाइस और वर्कआउट। नीचे पढ़ें अनिल कपूर के फिटनेस सीक्रेट और उनके डायट प्लान के बारे में....

Asianet News Hindi | / Updated: May 23 2022, 06:45 AM IST

18
65 की उम्र में भी 30 के दिखते हैं अनिल कपूर, फिट रहने सुबह उठते ही करते है ये काम, 1 चीज से रहते है दूर

आपको बता दें कि अनिल कपूर ने अपने 40 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्मों बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

28

अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते है। उनके वीडियोज देखकर फैन्स को यकीन नहीं होता कि वे इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए इतनी मेहनत करते है।

38

रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर चाहे कितने भी बिजी क्यों न हो वे अपने रेडी वर्कआउट रूटीन फॉलो करना नहीं भूलते है। उनकी बेटी सोनम कपूर ने एक बार बताया था कि वे रात 11 बजे तक सो जाते हैं। 

48

बता दें कि अनिल कपूर रोज करीब 2-3 घंटे वर्कआउट करते हैं। वे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग बॉडी की एक्सरसाइज करते है। रोज वे 10 से 20 मिनट तक कार्डियो करने के बाद वे फ्री वेट, क्रंचेस, चेयर स्क्वाट, पुश-अप्स जैसे वर्कआउट करते हैं। 

58

वर्कआउट के दौरान अनिल कपूर तेज-तेज साइकलिंग भी करते है। सुबह उठते ही सबसे पहला काम साइकलिंग करना होता है। इसके बाद वे जॉगिंग करने जाते है। 

68

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था- मेरे फिटनेस ट्रेनर जरूरत के हिसाब से मेरे वर्कआउट रूटीन में चेंज करते रहते है। इससे मेरी बॉडी को हर तरह से फिट रहने में मदद मिलती है। 

78

वर्कआउट के अलावा अनिल कपूर अपनी डायट का भी खास ध्यान रखती है। वे शुगर और जंक फूड से एकदम दूर रहते है। वे दिन में करीब 5-6 बार खाना खाते है। 

88

बता दें कि उनकी डायट में मछली, ब्रोकली, चिकन, सब्जियां, दाल, ओट्स और प्रोटीन शेक्स शामिल होते हैं। वे तला-भुना खाने स परहेज करते है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पत्नी सुनीता कपूर उनके लिए हेल्दी खाना बनाती है। 

 

ये भी पढ़ें
बिकिनी में समुंदर से निकली 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की प्रिया तो फटी की फटी रह गई सबकी आंखें, PHOTOS

लड़के ने की छेड़छाड़ तो गुस्साई दिशा पाटनी ने की जमकर धुलाई, पहले मारे धूंसे फिर चलाई लात, VIDEO

ऐश्वर्या राय का इशारा करते ही पति ने किया वो काम, Video में देखें आखिर क्या किया अभिषेक बच्चन ने

सेक्सी-बोल्ड लुक से हंगामा करने वाली उर्फी जावेद ने फिर ढाया कहर, PHOTOS में देखें आखिर क्या हुआ

दूसरी शादी कर इमोशनल हुई 43 साल की कनिका कपूर, 3 बच्चों की मां को मिला सच्चा प्यार, Wedding Photos

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos