भाभी की गोद भराई में पहुंची अनिल कपूर की भतीजियां, सोनम कपूर की इस बहन ने लुट ली पूरी महफिल, PHOTOS

Published : Aug 19, 2021, 09:42 AM ISTUpdated : Aug 19, 2021, 03:23 PM IST

मुंबई. हाल ही में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने 14 अगस्त को अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी की। रिया की शादी का फंक्शन 2-3 दिन चला। इस दौरान पूरा कपूर खानदान एन्जॉय करता नजर आया। हालांकि, अभी भी कपूर फैमिली में सेलिब्रेशन खत्म नहीं हुआ। बुधवार रात अनिल कपूर की बहन रीना कपूर (Reena Kapoor) की बहू अंतरा मारवाह (Antara Marwah) की गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस दौरान भी करीब-करीब पूरा कपूर खानदान बेहद खुश नजर आया। गोद भराई की रस्म टीना अंबानी के घर पर आयोजित की गई थी। बता दें कि अंतरा के पति का नाम मोहित मारवाह है। कपल की शादी 2018 में दुबई में हुई थी और इनकी शादी के बाद ही वहीं की एक होटल में श्रीदेवी (Sridevi) की मौत हो गई थी। नीचे देखें अंतरा मारवाह की गोद भराई की फोटोज...

PREV
17
भाभी की गोद भराई में पहुंची अनिल कपूर की भतीजियां, सोनम कपूर की इस बहन ने लुट ली पूरी महफिल, PHOTOS

गोद भराई की रस्म के दौरान सोनम कपूर, रिया कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। लेकिन संजय कपूर की बेटी शनाया पूरी महफिल लुट कर ले गई। उनका लुक सभी पर भारी पड़ा। 

27

शनाया कपूर इस दौरान सिल्वर लाइट येलो के लहंगे में नजर आई। उन्होंने लहंगे के साथ लाइट ब्लू कलर का दुपट्टा कैरी कर रखा था। मांग टीका और बालों में जूड़ा बनाए वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। 

37

भाभी अंतरा मारवाह के साथ पोज देती ननद अंशुला कपूर, सोनम कपूर, खुशी कपूर, रिया कपूर और शनाया कपूर। इस दौरान सभी बहनें ट्रेडशनल लुक में नजर आई।

47

भाभी अंतरा मारवाह की गोद भराई सेरेमनी में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बनठन कर पहुंची थी। उनके साथ बड़ी बहन खुशी कपूर भी थी। बता दें कि दोनों ही बहन बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही है।

57

अंतरा मारवाह की गोद भराई की रस्म में पूरी कपूर खानदान इकट्ठा हुआ था। इस दौरान नई नवेली दुल्हन रिया कपूर बेहद सिम्पल लुक में नजर आई। उन्होंने लाइट ब्लू कलर का आउटफिट कैरी कर रखा था।

67

मां महीप कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ पोज देती शनाया कपूर। शनाया इन दिनों काफी फोटोशूट्स करवा रही है। उनकी पूरा इंस्टाग्राम ग्लैमरस फोटोज में भरा पड़ा है। 

77

गोद भराई की रस्म के दौरान अंतरा मारवाह बेहद खुश नजर आई। इस दौरान उनकी मां और सास दोनों ही मौजूद थे। दोनों समधनों ने मिलकर सारी रस्मों को अदा किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories