लाइमलाइट से दूर रहती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, कभी बड़ी बहन से पहले थी घर बसाने की प्लानिंग

Published : Mar 05, 2020, 02:43 PM ISTUpdated : Mar 07, 2020, 03:17 PM IST

मुंबई। अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम की बहन रिया कपूर 33 साल की हो गई हैं। रिया का जन्म 5 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। रिया बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर फिल्म प्रोड्यूसर एक्टिव हैं। रिया ने साल 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म 'आयशा' को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा रिया सोनम की फिल्म 'खूबसूरत' और 'वीरे दि वेडिंग' को भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं। बता दें कि रिया कपूर सोनम की तरह एक्टिंग फील्ड में नहीं हैं, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। 

PREV
110
लाइमलाइट से दूर रहती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, कभी बड़ी बहन से पहले थी घर बसाने की प्लानिंग
रिया प्रोड्यूसर होने के साथ ही एक फैशन डिजाइनर भी हैं। बड़ी बहन सोनम की ज्यादातर ड्रेसेस वे खुद ही डिजाइन करती हैं। उनका अपना फैशन ब्रांड Rheson भी है।
210
रिया के ब्वॉयफ्रेंड करण फिल्म डायरेक्टर हैं और उन्होंने 'आयशा' और 'वेकअप सिड' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं।
310
2010 में आई फिल्म 'आयशा' में साथ काम करते वक्त ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था।
410
2013 में खबरें आई थीं कि रिया और करण की शादी सोनम कपूर से भी पहले होगी। करण के पेरेंट्स खासतौर पर कपूर फैमिली से मिलने दिल्ली से मुंबई भी आए थे और खबरें आईं कि दिसंबर 2013 में शादी की डेट फिक्स हो गई है लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा हुआ नहीं।
510
बता दें, जब कपूर फैमिली अनिल का 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने लंदन गई थी तो यहां आनंद आहूजा के साथ रिया के ब्वॉयफ्रेंड करण भी गए थे। कपूर फैमिली के सेलिब्रेशन फोटोज में ये कपल साथ में नजर आया था।
610
सोनम कपूर की शादी के दौरान ही करण और रिया ने अपने रिश्ते की बात कबूली थी।
710
करण ने रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था- माय गर्ल। वीडियो में रिया कपूर डांस करती नजर आ रही थीं।
810
रिया कपूर से छोटा उनका एक भाई भी है, जिसका नाम हर्षवर्धन कपूर है। हर्षवर्धन ने फिल्म मिजर्या से करियर शुरू किया है।
910
रिया कपूर के बर्थडे पर उनके साथ पापा अनिल कपूर।
1010
पापा की गोद में रिया और मां सुनीता कपूर की गोद में सोनम कपूर।

Recommended Stories