पति के साथ घूमने निकलीं अनीता हसनंदानी, फूले पेट को पकड़े समुंदर किनारे दिए पोज

मुंबई. टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज इन्जॉय कर रही हैं। उन्हें अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जाता रहा है। प्रेग्नेंसी फेज में वो कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अलीबाग के सफर से उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इनमें अनीता के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक है। फूले पेट को पकड़े एक्ट्रेस ने दिए पोज...

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2020 4:27 AM IST / Updated: Dec 03 2020, 04:13 PM IST

17
पति के साथ घूमने निकलीं अनीता हसनंदानी, फूले पेट को पकड़े समुंदर किनारे दिए पोज

अनीता ने सोशल मीड‍िया पर फोटोज शेयर कर लिखा, 'ट्रैवल तो बनता है!!! डॉक्टर ने कहा है मुझे विटामिन डी और विटामिन Sea की जरुरत है'। इनमें अनीता बेहद प्यारी लग रही हैं। 

27

तस्वीरों में अनीता व्हाइट ड्रेस पहनी हुई हैं। वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती देखा जा सकती हैं। प्रकृति का लुत्फ उठाते वो काफी हैप्पी मूड में नजर आ रही हैं। 

37

अनीता ने इंस्टा स्टोरी पर भी अपने दोस्तों के साथ कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें एक्ट्रेस ने हार्ट शेप गॉगल्स में भी अपनी फोटो डाली है। वो दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई देखा जा सकती हैं। 

47

अनीता की बेबी प्लानिंग की बात के बाद से खबरें आनी शुरू हो गई थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अनीता ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। बाद में जब उन्होंने पति रोहित रेड्डी के साथ जल्द पेरेंट्स बनने का ऐलान किया। 

57

अनीता और रोहित ने वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर ऐलान किया था कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अब वो दो से तीन होने जा रहे हैं। उन्होंने एक हार्ट इमोजी + हार्ट इमोजी= तीन हार्ट इमोजी शेयर कर घर में आने वाले नए मेहमान की जानकारी दी थी। 

67

अनीता को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देख फैंस उनकी डिलीवरी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले अनीता ने एक वीडियो शेयर कर मां बनने के एक्सपीरियंस पर अनुभव शेयर किए थे। 
 

77

एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'ऐसा लगता है कि ये परफेक्ट टाइमिंग है। हम पिछले 10 सालों से साथ में हैं और शादी के बंधन में बंधे हुए हमें 7 साल हो गए हैं। हम पूरी तरह से तैयार थे। इस साल हम एक बच्चे के साथ सैटल हो जाने चाहते थे और ये परफेक्ट तरीके से हो सका है।'  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos