Published : Feb 14, 2020, 09:19 PM ISTUpdated : Feb 15, 2020, 08:15 PM IST
मुंबई/नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया और शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA)को लेकर विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप शुक्रवार को यहां पहुंचे। अनुराग कश्यप ने कहा- 'मैं जामिया में पहली बार आया हूं। पहले लग रहा था कि हम मर चुके हैं, लेकिन अब यहां आकर ऐसा लग रहा है कि हम जिंदा हैं। ये लड़ाई अभी बहुत लंबी चलेगी और कल, परसों या चुनाव के बाद खत्म होने वाली नहीं है।'
आपकी हिम्मत देख मैं ट्विटर पर लौटा : अनुराग कश्यप ने कहा- आप लोगों की हिम्मत देख मैंने ट्विटर पर लौटने का मन बनाया। सबको सबके हाल पर छोड़ कर गया था मैं। आप उस तरीके की सरकार से डील कर रहे हैं, जो अपनों से अलग डील कर रहे हैं।'
26
अनुराग ने कहा- 'वो विरोधाभासी बात करते हैं। पहले कहा कि बिल नहीं लाएंगे। फिर बोले कि तीन दिन में बात करेंगे। गृह मंत्री का काम होता है नागरिकों की सुरक्षा। पुलिस को अपना काम करने की जरूरत है। पुलिस को ये पता लगाने की जरूरत है कि वो लोग कौन थे, जिन्होंने जामिया में हिंसा फैलाई।
36
अनुराग कश्यप ने खाई बिरयानी : इतना ही नहीं, अनुराग कश्यप ने शाहीन बाग में बिरयानी भी खाई। बता दें कि शाहीन बाग में पिछले दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। बॉलीवुड के अलावा कई बड़े नेता भी शाहीन बाग जा चुके हैं।
46
मोदी के लिए कही थी शर्मनाक बात : CAA लागू होने के बाद डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद शर्मनाक बात कही है। अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में मोदी और उनके खानदान पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। कश्यप ने कहा था- CAA लागू हो गया । मोदी को बोलो पहले अपने कागज, अपनी डिग्री इन “entire political science” दिखाए , और अपने बाप का और खानदान का बर्थ सर्टिफ़िकेट दिखाए सारे हिंदुस्तान को। फिर हमसे मांगे। साबित करो पहले कि मोदी पढ़ा लिखा है । फिर बात करेंगे।
56
गृहमंत्री के लिए भी कह चुके अपशब्द : पीएम मोदी के लिए अपशब्द बोलने के बाद अनुराग कश्यप ने गृहमंत्री अमित शाह के लिए भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट किया और उसमें लिखा, 'हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है। खुद की पुलिस, खुद ही के गुंडे, खुद की सेना और सुरक्षा अपनी बढ़ाता है और निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण करवाता है। घटियेपन और नीचता की हद अगर है तो वो है अमित शाह। इतिहास थूकेगा इस जानवर पर।'
66
शाहीन बाग में CAA का विरोध करने पहुंचे अनुराग कश्यप।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।