Published : Dec 10, 2020, 07:27 PM ISTUpdated : Dec 14, 2020, 10:38 AM IST
मुंबई. अनुष्का शर्मा (anushka sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (virat kohli) की आज यानी शुक्रवार को तीसरी शादी की सालगिरह है। दोनों ने 3 साल पहले 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी बहुत ही सीक्रेट रखी थी। इतना ही नहीं इटली में हुई शादी में दोनों की फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। हालांकि, भारत लौटने के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिए थे। दोनों ही रिसेप्शन में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से जुड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। वहीं, दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शरीक हुए थे। 2017 में हुई अनुष्का-विराट की शादी की फोटोज ने उस दौरान खूब सुर्खियां बंटोरी थी। पति-पत्नी दोनों यानी विराट-अनुष्का दोनों ने एक-दूसरे को शादी की सालगिरह पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। आज की बात करें तो अनुष्का प्रेग्नेंट है और वे संभवत नए साल यानी जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देगी।
आपको बता दें कि जब अनुष्का शादी के बंधन में बंधी तब उनकी उम्र 29 साल थी, जो कि किसी भी एक्ट्रेस के लिए शादी करने के लिहाज से कम मानी जाती है। इस बात को खुद उन्होंने कुबूल करते हुए कहा कि एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी।
212
अनुष्का ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा था कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि उन्हें 29 साल की उम्र में एक्ट्रेस को शादी नहीं करनी चाहिए।
312
उन्होंने आगे कहा था कि दर्शक कलाकार को सिर्फ पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। उन्हें उनकी निजी जिंदगी से कोई मतलब नहीं होता, चाहें वो शादीशुदा हो या फिर मां बन गई हो। हमें इस मानसिकता से बाहर निकल जाना चाहिए।
412
अनुष्का ने कहा था- मैंने 29 साल की उम्र में शादी की, क्योंकि मैं इश्क में गिरफ्तार थी। मैं अभी भी मोहब्बत की गिरफ्त में हूं। शादी एक प्राकृतिक प्रगति थी। शादी एक ऐसी चीज है तो रिश्ते को लेकर आगे जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।
512
दोनों को विरुष्का के नाम से भी जाना जाता है। शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की थी।
612
विरुष्का ने माइक्रो वेडिंग की थी। यानी की इनकी शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था। दोनों की शादी में केवल करीबी रिश्तेदार, परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।
712
विराट और अनुष्का की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया।
812
सिर्फ 50 मेहमानों के बीच रॉयल शादी करने का आइडिया अनुष्का का था। वो भीड़भाड़ से दूर शादी करना चाहती थीं। इसके लिए विरुष्का ने 4 महीने पहले से ही प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी।
912
अपनी शादी के लिए विराट और अनुष्का ने दिल्ली बेस्ड वेडिंग प्लानर देविका नरेन और उनके फोटोग्राफर पति रदिक से कॉन्टैक्ट किया।
1012
देविका ने एक वेबसाइट से बात करते हुए विराट-अनुष्का की शादी को लेकर कई खुलासे किए थे। शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। देविका के मुताबिक, इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी।
1112
देविका ने बताया था- मुझसे अनुष्का ने मेरे प्लानर शादीस्क्वैड के जरिए कॉन्टैक्ट किया था। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि किसकी शादी है और कहां होगी। अनुष्का और विराट बहुत धार्मिक हैं और रूमी (फेमस कवि) को बहुत पसंद करते हैं। इसलिए हर मेहमान को रूमी की कविताओं का कलेक्शन गिफ्ट के तौर पर दिया गया।
1212
शादी के वेन्यू को एक गार्डन की तरह सजाया गया था। बता दें कि विरुष्का ने अपनी शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी हुई थी उसे खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया। नहीं तो ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब 1 करोड़ रुपए है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।