Published : Nov 11, 2019, 05:39 PM ISTUpdated : Nov 11, 2019, 05:40 PM IST
मुंबई. अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ भूटान में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, दोनों यहां विराट का बर्थडे सेलिब्रेशन करने आए है। सेलिब्रेशन से जुड़ी दोनों की कई रोमाटिंक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सोमवार को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन से जुड़े कुछ और फोटोज शेयर किए। इन फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- Love recognizes love 💜✨💜. सामने आई फोटोज में वे एक बछड़े को किस करतीं नजर आ रही है और विराट कोहली बगल में बैठे हैं।