पति को अनुष्का शर्मा ने दिया सरप्राइज, पहले विराट को देखकर चिल्लाईं और फिर लगा लिया गले

Published : Nov 25, 2019, 01:49 PM ISTUpdated : Nov 25, 2019, 01:51 PM IST

मुंबई.  अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी काफी फेमस है। दोनों को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल, विराट कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच खेलकर लौटे थे। उन्हें सरप्राइज देने पत्नी अनुष्का एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंची। जैसे ही विराट ने पत्नी को देखा वे चौंक गए। पति को देखकर अनुष्का पहले तो जोर से चिल्लाई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। इस मौके पर अनुष्का बेबी पिंक कलर की टी शर्ट और जीन्स में नजर आईं। 

PREV
14
पति को अनुष्का शर्मा ने दिया सरप्राइज, पहले विराट को देखकर चिल्लाईं और फिर लगा लिया गले
सामने आई फोटोज में एयरपोर्ट पर अनुष्का, विराट का इंतजार कर रही थीं। विराट को देखते ही अनुष्का खुश हो गईं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
24
विराट और अनुष्का अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बीते दिनों दोनों भूटान में छुट्टियां मनाने गए थे। यहां से लौटते ही कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
34
एक इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा कि 'विज्ञापन की शूटिंग के दौरान वो सेट पर काफी वेलकमिंग थीं और मुझे कंफर्टेबल फील कराने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, पहली मुलाकात में मेरे पसीने छूट गए थे।
44
दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद भी दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। एक एड शूट के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और ये मुलाकात प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories