पति को अनुष्का शर्मा ने दिया सरप्राइज, पहले विराट को देखकर चिल्लाईं और फिर लगा लिया गले
मुंबई. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी काफी फेमस है। दोनों को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल, विराट कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच खेलकर लौटे थे। उन्हें सरप्राइज देने पत्नी अनुष्का एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंची। जैसे ही विराट ने पत्नी को देखा वे चौंक गए। पति को देखकर अनुष्का पहले तो जोर से चिल्लाई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। इस मौके पर अनुष्का बेबी पिंक कलर की टी शर्ट और जीन्स में नजर आईं।
Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2019 8:19 AM IST / Updated: Nov 25 2019, 01:51 PM IST
सामने आई फोटोज में एयरपोर्ट पर अनुष्का, विराट का इंतजार कर रही थीं। विराट को देखते ही अनुष्का खुश हो गईं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विराट और अनुष्का अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बीते दिनों दोनों भूटान में छुट्टियां मनाने गए थे। यहां से लौटते ही कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
एक इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा कि 'विज्ञापन की शूटिंग के दौरान वो सेट पर काफी वेलकमिंग थीं और मुझे कंफर्टेबल फील कराने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, पहली मुलाकात में मेरे पसीने छूट गए थे।
दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद भी दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। एक एड शूट के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और ये मुलाकात प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला।