जानें विराट और अनुष्का ने आखिर क्या रखा है बेटी का नाम और क्या हैं इसके मायने

Published : Jan 11, 2021, 09:43 PM ISTUpdated : Jan 11, 2021, 10:06 PM IST

मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर बेटी ने जन्म लिया है। विराट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की। विराट ने कहा- हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों पूरी तरह ठीक हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें लाइफ का ये चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। वैसे, विराट के ट्वीट के बाद लोग अब ये जानने को बेहद एक्साइटेड हैं कि विरुष्का अपनी बेटी का नाम क्या रखेंगे। सोशल मीडिया पर कई लोग कपल को बेटी का नाम भी सजेस्ट कर रहे हैं। वैसे बता दें कि विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम फाइनल भी कर लिया है। हालांकि, कपल की ओर से अभी इस नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।    

PREV
18
जानें विराट और अनुष्का ने आखिर क्या रखा है बेटी का नाम और क्या हैं इसके मायने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम अन्वी (Anvi) रखा है। ये नाम अनुष्का के शुरुआती लेटर्स AN और विराट के VI से मिलकर बना है। 

28

अन्वी (AN+VI) हिन्दू धर्म में पूजी जाने वाली एक देवी का ही नाम है। देश के कई हिस्सों में मां लक्ष्मी को अन्वी के नाम से भी बुलाते हैं। इतना ही नहीं, अन्वी को जंगल की देवी भी कहा जाता है। 

38

कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नेचर लवर हैं और हो सकता है कि उन्होंने इसीलिए अपनी परी का नाम अन्वी रखा है। खास बात ये है कि इस नाम में अनुष्का और विराट के नामों का अंश भी मौजूद है। 

48

प्रेग्नेंसी में विराट इस बात का खास ख्याल रख रहे थे कि उनकी पत्नी ने समय पर खाना खाया या नहीं। कुछ दिनों पहले क्रिकेट ग्राउंड से एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें विराट पत्नी से इशारों में खाना खाने की बात पूछ रहे थे। यहां तक कि अनुष्का की डिलिवरी के लिए विराट ऑस्ट्रेलिया दौरा भी बीच में छोड़कर भारत लौट आए थे।

58

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्‍का ने साथ में काफी क्‍वालिटी टाइम बिताया। कोहली लॉकडाउन के दौरान घर पर ही आइसोलेशन में रहे थे। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी।

68

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का-विराट का रिश्ता कुछ सालों का नहीं, बल्कि बचपन से है। दरअसल, अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे।

78

विराट उस वक्त वहां रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई थी और ये सब साथ में क्रिकेट भी खेला करते थे। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

88

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछली बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके अलावा बतौर प्रोड्यूसर उनकी वेब सीरीज 'पाताल लोक' भी कुछ महीनों पहले रिलीज हुई थी। हालांकि पाताल लोक को लेकर काफी विवाद हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories