11 साल छोटे अर्जुन कपूर ने जैसे ही सरेआम थामा मलाइका अरोड़ा का हाथ, शर्म से झुक गई नजरें, ये भी हुए स्पॉट

Published : Sep 18, 2021, 10:44 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स अपने काम के साथ एन्जॉय करना नहीं भूलते है। यहीं वजह है कि सेलेब्स आए दिन मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट होते रहते हैं। सेलेब्स को अक्सर लंड-डिनर डेट, सैलून के बाहर या फिर पार्टी एन्जॉय करते और दोस्तों के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। इसी बीच एक बार फिर मलाइका अरोड़ा( Maliaka Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें दोनों बांद्रा के एक रेस्त्रां से डिनर करने के बाद बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि जैसे ही अर्जुन ने मलाइका को संभालने हाथ पकड़ा, उनका नजरें शमर के मारे झुक गई। अर्जुन-मलाइका के अलावा कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए...

PREV
18
11 साल छोटे अर्जुन कपूर ने जैसे ही सरेआम थामा मलाइका अरोड़ा का हाथ, शर्म से झुक गई नजरें, ये भी हुए स्पॉट

बता दें कि बीती रात अर्जुन कपूर अपनी 11 साल बड़ी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर डेट पर नजर आए। रेस्त्रां से बाहर निकलते ही अर्जुन ने मलाइका का हाथ पकड़ लिया। मलाइका भी धीरे-धीरे अर्जुन के पीछे-पीछे नजरें झुकाएं चलती नजर आई।

28

मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान सफेद रंग का टॉप और नीले रंग की डेनिम में दिखाई दी। वहीं, अर्जुन कपूर काले के कपड़ों में नजर आए। इस दौरान अर्जुन कैमरामैन पर थोड़े आनाज भी नजर आए।

38

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल, रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या धनुष के साथ जुहू में नजर आई। इस दौरान दोनों ने मुस्कराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज दिए।

48

आलिया भट्ट सफेद टी-शर्ट और जीन्स में बांद्रा में नजर आई। इस दौरान वे कैमरामैन से बचती भी दिखी। आलिया ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क भी पहन रखा था।

58

फराह खान तीनों बच्चों के साथ जूहु में किसी सैलून के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहना रखा था। इस दौरान फराह कैजुअल लुक में दिखी।

68

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही फराह खान को कोरोना हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शेयर की थी। हालांकि, अब वे ठीक हो गई है।

78

टीवी की अनुपमा के साथ से फेमस रूपाली गांगुली परिवार के साथ नजर आई। इस दौरान उन्होंने पति और बेटे के साथ कैमरामैन को जमकर पोज दिए।

88

अमीषा पटेल जुहू में नजर आई। इस दौरान उन्होंने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। गॉगल लगाए अमीषा खुले बालों में बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories