12 साल छोटे अर्जुन कपूर से इसी साल शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा! लेकिन कपल को है एक बात का इंतजार

Published : May 18, 2022, 01:24 PM ISTUpdated : May 18, 2022, 01:51 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का माहौल देखने को मिल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शादी के बंधन में बंधे है। इसी बीच खबर आई थी कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) भी अपने मंगेतर के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रही है। अब एक और कपल के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही है। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों की शादी की डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी खबरें सामने आ रही है कि दोनों इस साल नवंबर-दिसंबर में शादी कर सकते है। फिलहाल, दोनों में से किसी की तरफ से भी शादी को लेकर कोई ऑफिशियस स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। नीचे पढ़ें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के वेडिंग प्लान और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में...

PREV
18
12 साल छोटे अर्जुन कपूर से इसी साल शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा! लेकिन कपल को है एक बात का इंतजार

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 2019 से रिलेशनशिप में है। हालांकि, कपल ने अपने रिश्ते के बारे में लंबे समय बाद खुलासा किया था। जब दोनों ने रिश्ते की बात कबूल की, उसके बाद से दोनों की कई इंटीमेट्स फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। 

28

बॉलीवुडलाइव को अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के एक करीबी सोर्स ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद प्यार में है। उनका प्यार कुछ ऐसा है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। 

38

सोर्स का कहना है कि अर्जुन-मलाइका दोनों की विंटर सीजन पसंद है, इसलिए कपल इस सीजन का बेताबी से इंतजार कर रहा है। सोर्स का कहना है कि दोनों नवंबर या फिर दिसंबर में शादी कर सकते है, हालांकि, अभी डेट रिवील नहीं की गई है। 

48

सोर्स का यह भी कहना है कि कपल परिवार और खास दोस्तों के बीच इंटीमेट वेडिंग करना का प्लान कर रहे है। दोनों में से कोई भी ग्रैंड लेवल पर वेडिंग करने के पक्ष में नहीं है। 

58

सोर्स ने यह भी बताया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सिम्पल वेडिंग करना चाहते है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी को रजिस्टर कराने के बाद एक रिसेप्शन पार्टी भी ऑर्गेनाइज करेंगे। 

68

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में 12 साल का अंतर है। कई बार इस बात के लिए मलाइका को ट्रोल भी किया जा चुका है। हालांकि, उन्होंने इन बातों को कभी सीरीयली नहीं लिया।

78

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। 19 साल साथ रहने के बाद कपल तलाक लेकर अलग हो गया था। दोनों का एक बेटा है अरहान, जो मां के साथ रहता है।

Recommended Stories