मां की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने 34 साल बाद बताई दिल दहलाने वाली बात, जो कहा वो है बेहद शॉकिंग

मुंबई. अर्जुन कपूर (arjun kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस (bhoot police) की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कर रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस को पोस्ट के जरिए अपडेट करते रहते हैं। इसके साथ ही अपने करीबियों को याद करते हुए अर्जुन कभी-कभी कुछ इंस्पिरेशनल बातें भी शेयर करते नजर आते हैं। अर्जुन ने जापानी फिलोस्फर दायसाकु इकेदा के विचारों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मां के प्यार और कठिनाइयों को कभी न भूलने की अपील की है। उन्होंने लिखा- कृपया अपनी मां के प्यार या उन कठिनाइयों को न भूलें जो उन्होंने आपके लिए सहन की हैं। मुझे विश्वास है कि जब तक लोग अपनी मां के प्यारे चेहरों की याद को अपने दिमाग में जीवित रखेंगे, तब तक वे कभी नहीं भटकेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2020 12:35 PM IST / Updated: Nov 27 2020, 09:50 AM IST

18
मां की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने 34 साल बाद बताई दिल दहलाने वाली बात, जो कहा वो है बेहद शॉकिंग

अर्जुन अपनी मां मोना कपूर से काफी अटैच थे। उनकी मां ने ही उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया। कैंसर से पीड़ित मोना का 25 मार्च, 2012 को निधन हो गया था। उनको याद करते हुए कई बार अर्जुन सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं।

28

कुछ महीने पहले अर्जुन ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां जुड़ी कई बातें शेयर की है। वे आज भी अपनी मां को भूल नहीं पाए हैं।

38

अर्जुन ने बताया था कि उनके बॉलीवुड डेब्यू से ठीक 45 दिन पहले उनकी मां मोना का आकस्मिक निधन हो गया था। अचानक हुई मां की मौत से वह पूरी तरह टूट गए थे। जिस वक्त उनके जीवन में यह हादसा हुआ उस समय उनके आंसू पोंछने के लिए कोई भी करीबी मौजूद नहीं था।

48

उन्होंने बताया था कि मां के जाने से वे मानसिक रूप से काफी टूट गए थे। छोटी बहन अंशुला ने उनका सबसे ज्यादा ध्यान रखा।

58

अर्जुन का कहना था कि मां को खोने का दर्द वह अच्छे से जानते हैं इसीलिए जब उन्होंने श्रीदेवी की मौत की खबर सुनी तो वह अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ उनके दुख में शामिल हुए। दोनों बहनों को पूरा सपोर्ट किया। वे नहीं चाहते थे कि जो उनके साथ हुआ वो उनकी बहनों के साथ भी हो।

68

अर्जुन को आज भी उनकी मां का निधन एक डरावने सपने जैसा ही लगता है। उनका कहना है कि यह सही है कि मां को खोने का दर्द मुझे हर रोज परेशान करता है। मैं उन्हें रोज याद करता हूं। वह कभी वापस मेरे पास नहीं आ सकती हैं।

78

अर्जुन बहन अंशुला के साथ रहते हैं जबकि उनके पापा बोनी कपूर अपनी दोनों बेटी जाह्नवी और खुशी के साथ रहते हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद इनके वापसी रिश्ते काफी सुधर गए हैं। हालांकि, अभी लॉकडाउन चल रहा है नहीं तो जाह्नवी-खुशी अक्सर अपने भाई अर्जुन से मिलने उनके घर जाती रहती हैं।

88

अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी फिल्में गुंडे, 2 स्टेट्स, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड और पानीपत काफी पसंद की गई। उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार रिलीज के लिए तैयार है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos