Malaika Arora के साथ Kareena Kapoor के घर पहुंचे Arjun Kapoor अचानक खो बैठे आपा, इसको लगाई फटकार

Published : Mar 01, 2021, 12:05 PM IST

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) 21 फरवरी को ही दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक करीना और सैफ अली खान (saif ali khan) ने अपने छोटे बेटे का नाम रिवील नहीं किया है। करीना फिलहाल बेटे के साथ घर पर आराम कर रही है। उनसे मिलने अक्सर उनके क्लोज फ्रेंड्स आते रहते हैं। रविवार देर रात भी करिश्मा कपूर (karisma kapoor), अमृता अरोड़ा (amrita arora) और मलाइका अरोड़ (malaika arora) के साथ अर्जुन कपूर (arjun kapoor) भी पहुंचे। बता दें कि मलाइका और अर्जुन एक ही कार में सवार होकर करीना के घर पहुंचे। लेकिन जैसे ही दोनों करीना के अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे कुछ ऐसा हो गया जिससे अर्जुन अपना आपा खो बैठे।

PREV
18
Malaika Arora के साथ Kareena Kapoor के घर पहुंचे Arjun Kapoor अचानक खो बैठे आपा, इसको लगाई फटकार

करीना की दोस्त मलाइका अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ उनके घर पहुंची लेकिन करीना के घर के बाहर दीवार पर चढ़ें एक शख्स को देखकर अर्जुन अचानक बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए। 

28

दरअसल, जब मलाइका और अर्जुन गाड़ी से उतरकर करीना के घर के अंदर जा रहे थे तो वहां मौजूद एक शख्स उन्हें देखने के लिए दीवार पर चढ़ गया। जिसे देखकर अर्जुन इतना गुस्सा हो गए कि दीवार पर चढ़े शख्स को उन्होंने फटकार लगा दी।

38

अर्जुन ने उस शख्स से कहा कि वो ऐसा ना करें इससे उन्हें चोट लग सकती है लेकिन अर्जन के समझाने के बाद भी उस शख्स ने दीवार से उतरने से इनकार कर दिया। फिर जब अर्जन उसके करीब जाने लगे तो वो उन्हें देखकर भाग गया।

48

अर्जुन उस शख्स को बार-बार समझाते रहे लेकिन वो उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ। फिर अर्जुन उस शख्स पर जमकर चिल्लाए भी। इस दौरान मलाइका अर्जुन के पीछे-पीछे चल रही थी।

58

अर्जुन ने इस दौरान काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। वहीं उन्होंने सेफ्टी के लिए चेहरे पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था। रात में भी वे गॉगल लगाए नजर आए।

68

छोटी बहन करीना और भांजे से मिलने करिश्मा कपूर भी पहुंची। इस मौके पर करिश्मा ने फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाया और पोज भी दिए।

78

अमृता अरोड़ा भी पति शकील लड़क और दोनों बेटों के साथ करीना के घर के बाहर नजर आई।

88

मलाइका अरोड़ा इस दौरान अपने भांजे को संभालती नजर आई। उन्होंने भी फोटोग्राफर्स को भांजे के साथ पोज दिए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories