शादीशुदा अर्जुन रामपाल को जब 15 साल छोटी मॉडल से हुआ था प्यार तो ऐसा था बेटियों का रिएक्शन

मुंबई. अर्जुन रामपाल दो बेटियों माहिका और मायरा के पिता हैं। दोनों की मां अर्जुन की एक्स-वाइफ मेहर जेसिया हैं। वहीं, गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला ने 2019 में उनके बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उनके परिवार के बीच काफी क्लोज बॉन्डिंग दिखती हैं। अर्जुन का गर्लफ्रेंड से एक बेटा है। जब वो पैदा हुआ था तो उनकी दोनों बड़ी बेटियां हॉस्पिटल में पहुंची थीं। अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बोलते नहीं हैं, लेकिन वो बता चुके हैं कि ग्रैबिएला से उनकी बेटियों का रिश्ता कैसा है। बेटियां रिश्ता स्वीकारें...

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2020 8:32 AM IST

16
शादीशुदा अर्जुन रामपाल को जब 15 साल छोटी मॉडल से हुआ था प्यार तो ऐसा था बेटियों का रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने बताया था कि वो ग्रैबिएला से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। इसके बाद वही हुआ, जो किस्मत में लिखा था। 
 

26

शुरुआत में उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला। लेकिन, 1 साल की डेटिंग के बाद उनका बेटा पैदा हुआ। इस रिश्ते को लेकर अर्जुन की प्रायोरिटी यही थी कि उनकी बेटियां इसे स्वीकर करें और गैब्रिएला को परिवार का हिस्सा मानें।

36

अर्जुन इस मामले में खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बेटियां माहिका और मायरा ने बिना कोई सवाल पूछे गैब्रिएला और उनसे रिश्ते को स्वीकार कर लिया। 

46

26 नवंबर को अर्जुन रामपाल का बर्थडे था और गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट करके अर्जुन को विश किया था। बता दें, अर्जुन ने 1998 में फेमिना मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। 

56

उनकी दो बेटियां मायरा और महिका हैं। मगर, अब मेहर और अर्जुन अलग हो चुके हैं और उनका तलाक हो चुका है।

66

मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल का शादी के 21 साल बाद 2019 में तलाक हुआ था। अब एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला के साथ लिव इन में रहते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos