इसी घर में पली बढ़ी सलमान की छोटी बहन अर्पिता, भाई बहनों के साथ जुड़ी हैं इस जगह से कई यादें

मुंबई. बांद्रा, मुंबई इलाके में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर बने हैं। इस इलाके में घुसते ही सबसे पहले आता है गैलेक्‍सी अपार्टमेंट। वैसे, बाहर से दिखने में ये बिल्डिंग बेहद पुरानी है। मगर, फिर भी इस अपार्टमेंट को देखने भर के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वजह है कि यहां उनके भाई सलमान खान रहते हैं। इस अपार्टमेंट की 3-4 फ्लोर पर केवल सलमान खान का ही परिवार रहता है। सलमान के पापा यहां सालों से रह रहे हैं और उन्हें यह जगह बेहद पसंद। बता दें कि सलमान इन दिनों घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हालांकि, वे फिल्म राधे की डबिंग का काम अपने फॉर्महाउस पर कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 20, 2020 2:10 PM IST / Updated: Mar 27 2020, 10:16 AM IST

18
इसी घर में पली बढ़ी सलमान की छोटी बहन अर्पिता, भाई बहनों के साथ जुड़ी हैं इस जगह से कई यादें
बता दें कि सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान का बचपन इसी घर में बीता है। अर्पिता का ही क्‍यों इस घर में सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलविरा खान का भी बचपन बीता है। सलीम खान, अर्पिता को फुटपाथ से उठाकर इसी घर में लेकर आए थे।
28
यहीं घर है जहां अर्पिता के बचपन की कई सारी यादें जुड़ी हुई है। वे जब इस घर में आई थी तो बहुत छोटी थी। यहीं पली-बढ़ी और फिर शादी होकर अपने घर चली गई।
38
हालांकि, अर्पिता अभी जिस घर में रहती हैं, वो घर उन्हें भाई सलमान खान ने शादी में तोहफे में दिया था। अर्पिता अपने दोनों बच्‍चों और पति के साथ यहीं रहती हैं।
48
वैसे तो सलीम खान के अपने चार बच्चे है फिर भी गोद ली बेटी अर्पिता उन्हें सबसे ज्यादा प्यारी है। इसकी वजह ये कि वे खुद अर्पिता को घर लेकर आए थे।
58
बता दें कि सलीम खान को सुबह घूमने की आदत है। वे अक्सर फुटपाथ पर एक लड़की और अपनी मां के देखते थे और उन्हें उस लड़की की मासूसियत पर प्यार आ जाता था। वे रोज उसके लिए खाना लेकर जाते थे।
68
एक दिन उन्होंने देखा कि लड़की की मां मर चुकी है और वह पास बैठी रो रही है। सलीम उस लड़की इस हालत में अकेला नहीं छोड़ना चाहते थे। उनका दिल नहीं माना और वे उसे अपने घर ले आए। यहीं से शुरू हुई अर्पिता की खान परिवार में जिंदगी।
78
सलीम खान ने अर्पिता को अपने सभी बच्चों में से सबसे ज्यादा प्यार दिया। उसे खूब पढ़ाया-लिखाया। सलीम खान को शादी में पैसा बर्बाद करना पसंद नहीं आता। फिर भी उन्होंने अर्पिता की शादी में दिल खोलकर खर्च किया। उसकी पसंदीदा जगह पर शादी की।
88
बहन की खुशी की खातिर भाई सलमान खान ने 2 करोड़ रुपए में हैदराबाद का फलकनुमा पैलेस शादी के बुक किया था। बता दें कि सलीम खान ने अभी भी अर्पिता पर अपना धर्म बदलने के लिए दबाव नहीं डाला। यहीं वजह है कि अर्पिता की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos