मुंबई. क्रूज ड्रग केस में फंसे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की वजह से पूरी फैमिली हिल गई। अभी भी खान फैमिली सदमे से बाहर नहीं निकल पाई है। इतना ही नहीं आर्यन तो इतना ज्यादा सहम गए है कि उन्होंने बात करना और दोस्तों से मिलना तक बंद कर दिया है। वे बस घर में ही गुमसुम बैठे रहते हैं। बेटे की हालत देखकर शाहरुख और गौरी खान (Gauri Khan) काफी परेशान है। हालांकि, वे बेटे को लेकर थोड़े सजग भी गए है। वे नहीं चाहते कि दोबारा उनके घर के किसी मेंबर के साथ ऐसी घयना हो। इसी बीच खबर आ रही है कि शाहरुख ने बेटे की खातिर एक बहुत बड़ा फैसला किया है। नीचे पढ़ें आखिर क्यों शाहरुख खान ने दिया बलिदान और उठाया ये बड़ा कदम...
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से कुछ दिन का ब्रेक लिया था और उन्होंने अपने बेटे के साथ समय बिताने का फैसला किया था। वे नवंबर के आखिरी सप्ताह में अपने काम पर लौटेंगे।
29
इस बीच शाहरुख खान को बेटे आर्यन खान की चिंता सता रही है। पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के लिए एक नया बॉडीगार्ड ढूंढ रहे हैं लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला दिया है।
39
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने अपने बॉडीगॉर्ड रवि सिंग को बेटे के लिए रख लिया है। और वे खुद अपने लिए नए बॉडीगॉर्ड की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि आर्यन किसी नए बॉडीगॉर्ड के साथ कम्फर्टेबल नहीं होते इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।
49
बता दें कि आर्यन को NCB ने 2 अक्टूबर को ड्र्ग्स में हिसारत में लिया था। और 8 अक्टूबर को उन्हें आर्थर रोड में भेज दिया गया था। पापा शाहरुख ने बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए कई जतन किए और आखिरकार उन्हें जमानत मिली।
59
जैसा की सब जानते हैं कि आर्यन खान के जेल में रहने के दौरान उनके पेरेंट्स काफी परेशान रहे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब जब आर्यन जेल से बाहर आ गए हैं, तो शाहरुख और गौरी ने अपने बेटे आर्यन की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
69
रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख-गौरी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया था कि सबसे पहले उनके पेरेंट्स यह सुनिश्चित किया कि बेटे को उनसे जुड़ी कोई भी मीडिया कवरेज से बचाया जाए, जो पहले उनके मामले में हो चुका है या हो रहा है। वे आर्यन को कुछ हफ्तों में मीडिया में उनके बारे में कही गई या लिखी गई हर बात से परेशान नहीं करना चाहते।
79
दूसरा नियम के अनुसार आर्यन खान की कंपनी यानी उनके दोस्तों पर पैनी नजर रखी जाएगी। शाहरुख और गौरी सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों या फोन के जरिए संपर्क करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे। वे नहीं चाहते कि आर्यन ऐसे लोगों के साथ रहें, जो उनके लिए छोटी सी भी मुसीबत खड़ी कर सकते हों।
89
तीसरे नियम के हिसाब से शाहरुख और गौरी ने फैसला किया है कि वे लंबे समय तक आर्यन को पब्लिक अपीरियंस से दूर रखेंगे। इसका मतलब है कि आर्यन अभी लंबे समय तक घर में ही रहेंगे।
99
आर्यन ने लंदन के सेवन ऑक्स स्कूल से 12वीं पास की है। इससे पहले वे मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ रहे थे। उनको 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स की डिग्री मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।