Assam Floods: इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, कहा- आप लोग भी प्लीज उनकी मदद करें...

Published : Jul 18, 2019, 04:12 PM ISTUpdated : Jul 18, 2019, 06:00 PM IST

मुंबई. देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर वे इमोशनल हुई हैं। दरअसल, असम में आई बाढ़ के चलते हजारों लोगों की जान खतरे में है। अक्षय कुमार के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके पीड़ितों के लिए दुख जताया है और उनकी मदद के लिए लोगों से अपील भी की है।     

PREV
12
Assam Floods: इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, कहा- आप लोग भी प्लीज उनकी मदद करें...
एक्ट्रेस ने ट्वीट लिखा- असम और भारत के अन्य हिस्सों से आ रही बाढ़ की खबरों से बेहद दुखी हूं और ऐसी खबरें पढ़कर मन उदास है। मैं बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना करती हूं। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर एक लिंक भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लोगों से डोनेशन के लिए अपील की है।
22
अक्षय कुमार कभी भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। असम में बाढ़ पीड़ितों और जानवरों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। अक्षय ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा-असम में बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान से दिल पूरी तरह से टूट गया है। बाढ़ से जूझ रहे लोग और जानवरों को मदद की सख्त जरूरत है। मैं उनकी मदद के लिए 1 करोड़ रुपए डोनेट करना चाहता हूं और सभी से अपील करता हूं कि वे अपना योगदान सुनिश्चित करें।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories