देवर-भाभी का रोल करते-करते हो गया था इन्हें प्यार, एक्टर ने घरवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी

Published : Sep 01, 2020, 11:33 AM ISTUpdated : Sep 05, 2020, 10:34 AM IST

मुंबई. टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर 47 साल के हो गए हैं। 1 सितंबर, 1973 को नई दिल्ली में जन्मे राम को असली पहचान एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली। सोनी चैनल पर 2011 से 2014 के बीच टेलीकास्ट हुए इस शो में उनके किरदार का नाम भी राम कपूर था। शो में उनकी और साक्षी तंवर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके जरिए राम ने यह साबित कर दिया था कि जरूरी नहीं कि इंडस्ट्री में सक्सेसफुल होने के लिए आपको स्लिम ट्रीम फिगर की जरूरत हो। वैसे, आपको बता दें कि मोटे दिखने वाले राम कपूर कभी वास्तव में स्लिम ट्रीम हुआ करते थे। उन्होंने टीवी शो के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

PREV
19
देवर-भाभी का रोल करते-करते हो गया था इन्हें प्यार, एक्टर ने घरवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी

राम कपूर 1997 से टीवी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। उन्हें पहला सफल ब्रेक और पॉपुलैरिटी 2000 में आए सीरियल 'घर एक मंदिर' से मिली। जहां एक ओर इस शो ने उन्हें रील लाइफ में पॉपुलर बनाया। वहीं, रियल लाइफ में भी उनके लिए यह लकी रहा। 

29

शो में उनकी को-स्टार थी गौतमी गाडगिल। सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि, राम कपूर पंजाबी फैमिली से हैं। वहीं, गौतमी महाराष्ट्रियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में जैसे ही इन्होंने अपने घरवालों को रिलेशनशिप के बारे में बताया, वे शुरुआत में राजी नहीं हुए। बाद में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की।

39

इस सीरियल में गौतमी, राम की भाभी का रोल प्ले किया था। दोनों की रोज होने वाली मुलाकातों से उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

49

14 फरवरी, 2003 को राम कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड और को-स्टार गौतमी गाडगिल से शादी की थी। गौतमी की ये दूसरी शादी थी। राम और गौतमी के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम सिया और बेटे का नाम अक्स है।

59

कम ही लोग जानते हैं कि ये गौतमी का दूसरा रिश्ता था। गौतमी ने कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से पहली शादी की थी, लेकिन दोनों अलग हो गए। 

69

वैसे, राम की तरह गौतमी भी कई शोज और फिल्मों से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने 'घर एक मंदिर' (2000-02), 'लिपस्टिक' (2002-04), 'कहता है दिल' (2002-05), 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2006-07) और 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' (2013-14) जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वे 'कुछ न कहो' (2003), 'फना' (2006), 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' (2012) और शादी के साइड इफेक्ट्स (2014) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आईं हैं। 

79

टीवी के साथ-साथ राम फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। 'मानसून वेडिंग' (2000), 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' (2003), 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' (2010), 'उड़ान' (2010), 'एक मैं और एक तू' (2012), 'एजेंट विनोद' (2012), 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012), 'मेरे डैड की मारुति' (2013), 'शादी के साइड इफेक्ट्स' (2014), 'हमशकल्स' (2014) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में राम ने अहम किरदार निभाया है। 

89

एक साल पहले राम कपूर ने अपना वजन कम कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपना 30 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया था।

99

इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद राम की पत्नी गौतमी ने बताया था कि किस तरह राम ने डाइट कंट्रोल और एक्सरसाइज से अपना वजन घटाया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories