मुंबई. होली (Holi 2022) आने में दो दिन का वक्त बचा है। लेकिन अभी से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री रंगों से रंग गई है। सीरियल और रियलिटी शो में होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसकी वजह से सेलेब्स रंगों में नहाए नजर आ रहे हैं। भाग्यश्री (Bhagyashree) से लेकर मोनालिसा (Monalisa) अपने हमसफर के साथ रंग खेलते नजर आए। इनके अलावा भी कई सेलेब्स गुलाल उड़ाते दिखाई दिए। आइए नीचे देखते हैं रंगों से रंग सेलेब्स की तस्वीरें...
'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस भाग्यश्री की लव लाइफ से भला कौन अंजान है। अदाकारा अपने प्यार की खातिर ना सिर्फ घर छोड़ा बल्कि अपने सफल करियर को भी टाटा बाय बाय बोल दिया था। हिमालय दसानी और भाग्यश्री की जोड़ी हिट है।
210
अब ये जोड़ी 'स्मार्ट जोड़ी' शो में दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच स्टेज पर गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। साथ ही इनके जीवन से जुड़े कुछ अनजाने पलों को भी जानने का मौका मिल रहा है।
310
'स्मार्ट जोड़ी' में इन दिनों होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग चल रही है। जिसमें भाग्यश्री हिमालय के साथ रंग खेलती और मस्ती करती दिखाई दीं। व्हाइट आउटफिट पर कलर दोनों को और भी खूबसूरत बना रहा था।
410
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी 'स्मार्ट जोड़ी' का हिस्सा हैं। होली स्पेशल एपिसोड के शूटिंग के दौरान अदाकारा ने पति विक्रांत के साथ काफी मस्ती की।
510
मोनालिसा ने इस शो में बताया कि कैसे लोग उनके रोल को लेकर गलत सोचते थे। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब लगा कि मेरे किरदार की वजह से मेरी शादी टूट जाएगी। लेकिन विक्रांत ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा।
610
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों पति विक्की जैन के साथ टीवी रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आ रही हैं। इन्होंने भी अपने हमसफर के साथ खूब होली खेली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
710
टीवी सीरियल अभिनेत्री रश्मि देसाई (rashami desai ) इन दिनों होली स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग में बिजी हैं। अदाकारा ने शूटिंग सेट से रंगों में डूबी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी। जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं।
810
अदाकारा जिज्ञासा सिंह (Jigyasa Singh) के शो 'थपकी प्यार की' में रोमांटिक सीन शूट किया जाने वाला है। यहां शो की लीड स्टार जिज्ञासा सिंह होली के रंगों के बीच रोमांस करती दिखाई देने वाली हैं।
910
टीवी सीरियल स्टार दिशा परमार ( Disha Parmar) हाल ही में अपने टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शूटिंग में बिजी हैं। जहां सेट पर वो साड़ी पहनकर होली खेलने वाली हैं। होली स्पेशल एपिसोड आने पर आप दिशा परमार को रंगों में रंगे देख सकते हैं।
1010
टीवी सीरियल स्टार करण वाही(Karan Wahi) ने भी हाल ही में अपनी को-स्टार अदा खान ( Adaa Khan ) के साथ होली का जश्न मनाया है। दोनों होली एपिसोड में डांस करते दिखाई देने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।