जब 6 महीने की प्रेग्नेंट थी इस सिंगर की पत्नी तो छोड़ दिया था पति का घर, अब बेटे ने किया खुलासा

Published : Oct 09, 2020, 11:48 AM IST

मुंबई. लेजेंडरी सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार इन दिनों बिग बॉस के 14वें सीजन में नजर आ रहे हैं। वो घर में हो रहे सभी टास्क में भाग ले रहे हैं और सीनियर्स द्वारा दी जा रही जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। 

PREV
17
जब 6 महीने की प्रेग्नेंट थी इस सिंगर की पत्नी तो छोड़ दिया था पति का घर, अब बेटे ने किया खुलासा

ऐसे में हाल ही में उन्होंने बिग बॉस एक्स्ट्रा मसाला में घर के कुछ सदस्यों के सामने अपने पेरेंट्स के सेपरेशन को लेकर बात की है। जान ने बताया कि वो अपनी मां के साथ बड़े हुए हैं। 

27

जैस्मिन भसीन, सारा गुरपाल और निक्की तंबोली के सामने जान ने बताया कि जब उनकी मां 6 महीने की प्रेग्नेंट थी, तभी उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे। 

37

जान कुमार बताते हैं कि 'मेरे लिए, मेरी मां दोनों पेरेंट्स का रोल प्ले करती हैं। मेरे पेरेंट्स तब अलग हो गए थे, जब मेरी मां 6 महीने प्रेग्नेंट थीं। मैं उन्हीं के साथ बड़ा हुआ हूं। मेरे लिए वो पापा और मां दोनों हैं।

47

जान ने आगे कहा कि 'बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले जिस चीज की मुझे चिंता थी वो ये कि मेरे जाने के बाद मेरी मां का ख्याल कौन रखेगा। मेरी मां की वजह से जब प्यार की बात आती है तो वो एक पुराना स्कूल है।'
 

57

इसके साथ ही जान कुमार का मानना है कि 'मुझे लगता है कि प्यार केवल एक व्यक्ति के साथ होता है और हमें केवल एक व्यक्ति के साथ होना चाहिए। मैं अपनी मां की तरह हूं।'

67

बता दें, बेटे के बिग बॉस के अंदर जाने से खुश कुमार सानू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो में अपने सभी फैन्स से अपील की थी कि उनके बेटे को विनर बनाया जाए।

77

सिंगर ने कहा था कि वो ये चाहता हैं कि उनके फैंस उनके बेटे को सपोर्ट करें। उन्होंने ये भी कहा कि जान आपके आशीर्वाद से जीतकर लौटेंगे, उन्हें पूरा विश्वास है। वो बहुत अच्छे सिंगर हैं। बहुत अच्छा गाते हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories