क्या कुशाल टंडन के बाद अब 12 साल छोटे शख्स को डेट कर रही बिग बॉस की विनर, रिलेशनशिप की है चर्चा

Published : Aug 15, 2020, 08:52 AM ISTUpdated : Aug 15, 2020, 01:28 PM IST

मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेबाकी की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब वो इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों वो खुद से 12 साल छोटे शख्स को डेट कर रही हैं। उसके साथ उनकी सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज भी सामने आ चुके हैं।  

PREV
18
क्या कुशाल टंडन के बाद अब 12 साल छोटे शख्स को डेट कर रही बिग बॉस की विनर, रिलेशनशिप की है चर्चा

गौहर खान की जिंदगी में प्यार के रूप में एंट्री करने वाला वो शख्स कोई और नहीं बल्कि म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद हैं। इनके साथ ही कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस रिलेशनशिप में हैं। 
 

28

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि गौहर खान जैद को सीक्रेटली डेट कर रही हैं। दोनों साथ में काफी समय बिता रहे हैं। जैद गौहर से उम्र में 12 साल छोटे हैं।

38

हालांकि, अभी दोनों में से किसी की भी तरफ से अभी इस रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर जैद और गौहर की साथ में तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं।

48

हाल ही में जैद के साथ गौहर का एक डांस वीडियो भी सामने आया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि वीडियो और फोटोज देखने के बाद साफतौर से जाहिर हो रहा है कि दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। लेकिन, उनके रिलेशन में होने की खबरें कितनी सही है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

58

अगर जैद के बारे में बात की जाए तो वो एक्टर, डांसर, इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर हैं। जैद की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। वो एक प्रोफेशनल डांसर भी हैं। वो म्यूजिक वीडियो 'छमिया' में शक्ति मोहन और वेस्ट इंडीज क्रिकेटर ड्वेन ब्राओ संग नजर आए थे। ये गाना एक वेडिंग नंबर था।

68

कुछ दिनों पहले जैद ने गौहर संग सेल्फी फोटो शेयर की थी। इसके कैप्शन में जैद ने लिखा था- Her soul is pure magic🦋

78

जैद से पहले गौहर खान का नाम टीवी एक्टर कुशाल टंडन संग जुड़ा था। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत बिग बॉस 7 से हुई थी। उन्होंने साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका रिश्ता टूट गया था। हालांकि, उनके बीच ब्रेकअप अच्छे नोट पर नहीं हुआ था। दोनों के बीच खूब विवाद भी हुआ था। लेकिन, अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और पुरानी बातों को भुला चुके हैं।
 

88

अब गौहर और कुशाल के बीच रिश्ते बेहतर हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं। अगर गौहर के वर्कफ्रंट की बात जाए तो वो 2018 में आई फिल्म 'बेगम जान' में नजर आई थीं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories