बेटी की उम्र की है इस एक्टर की चौथी बीवी, 10 साल तक लिव इन में रहने के बाद रचाया था ब्याह

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी 74 साल के हो गए हैं। 16 जनवरी, 1946 को लाहौर (पाकिस्तान) में जन्मे कबीर बेदी ने 2016 में अपने 70वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले खुद से 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से शादी की थी। परवीन दोसांज कबीर बेदी की चौथी पत्नी हैं। परवीन दोसांज (45 साल) कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी (50) से महज चार साल छोटी हैं। ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल परवीन दोसांज शादी से पहले कबीर बेदी के साथ करीब 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2020 4:06 PM IST / Updated: Jan 16 2020, 01:00 PM IST

19
बेटी की उम्र की है इस एक्टर की चौथी बीवी, 10 साल तक लिव इन में रहने के बाद रचाया था ब्याह
कबीर ने प्रोतिमा से की थी पहली शादी : कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से 1969 में हुई थी। प्रोतिमा-कबीर के दो बच्चे हैं बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ। दोनों करीब 5 साल तक साथ रहे और इसके बाद 1974 में इनका तलाक हो गया। इसी बीच बेटे सिद्धार्थ की खुदकुशी से कबीर और प्रोतिमा दोनों को बहुत बड़ा झटका लगा। हालांकि कुछ समय बाद प्रोतिमा की भी एक हादसे में मौत हो गई।
29
परवीन बाबी के साथ भी रहा कबीर का अफेयर : प्रोतिमा से रिश्ते बिगड़ने के बाद कबीर का अफेयर परवीन बाबी से रहा। कबीर के साथ परवीन ने हॉलीवुड तक का सफर किया, लेकिन कबीर के काम में मशगूल होने के बाद परवीन को ये महसूस होने लगा कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। इसलिए कुछ समय बाद परवीन बाबी ने भी कबीर बेदी से अपने रास्ते अलग कर लिए।
39
कबीर ने ब्रिटिश मॉडल से की दूसरी शादी : परवीन बॉबी से अलग होने के बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश फैशन डिज़ाइनर सुसैन हम्फ्रेस से शादी कर ली। सुसैन और कबीर का एक बेटा भी है, जिसका नाम एडम है। एडम इंटरनेशनल मॉडल हैं। कुछ समय बाद कबीर बेदी और सुसैन हम्फ्रेस भी अलग हो गए।
49
रेडियो प्रेजेंटर बनी कबीर की तीसरी पत्नी : कबीर बेदी ने तीसरी शादी 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
59
आफताब के साढ़ू भाई हैं कबीर : कबीर बेदी एक्टर आफताब शिवदासानी के साढ़ू भाई हैं। कबीर की वाइफ परवीन और आफताब की बीवी निन दोसांज बहनें हैं। आफताब और निन दोसांज ने 11 जून 2014 को शादी की थी। बता दें कि परवीन बड़ी हैं, जबकि निन उनकी छोटी बहन हैं।
69
परवीन से ऐसे हुई थी कबीर की पहली मुलाकात : कबीर की परवीन से पहली मुलाकात लंदन में एक प्ले के दौरान हुई थी। बात करीब 14 साल पहले की है। कबीर यह प्ले सेंट्रल लंदन के शेफ्ट्सबरी थिएटर में कर रहे थे। परवीन फ्रेंड्स के साथ इसे देखने पहुंची थीं। बाद में सभी ने कबीर से मुलाकात की और बातों-बातों में परवीन उनकी तरफ अट्रैक्ट हो गईं।
79
परवीन को 'पंजाबी शेरनी' कहते हैं कबीर बेदी : परवीन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पैदा जरूर इंग्लैंड में हुई हैं, लेकिन पंजाबी सिख फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वे गुरमुखी काफी अच्छे से पढ़ सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि कबीर उन्हें प्यार से 'पंजाबी शेरनी' कहकर बुलाते हैं।
89
मां बनने के लिए परवीन ने फ्रीज कराए थे एग्स : कबीर और परवीन की शादी 15 जनवरी, 2016 को हुई थी। हालांकि, दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में थे। उन्हें महसूस हुआ कि वक्त तेजी से बीत रहा है। लिहाजा, सतर्कता बरतते हुए उन्होंने एग्स फ्रीज करवाए थे, ताकि मां बनने में कॉम्प्लिकेशन न आए।
99
कबीर की बड़ी बेटी ने परवीन को कहा था डायन : कबीर की बेटी पूजा बेदी अपनी सौतेली मां परवीन दोसांज के लिए डायन शब्द का इस्तेमाल कर चुकी हैं। कबीर-परवीन की शादी के बाद पूजा ने ट्वीट किया था, ''सभी सुखद कहानी में एक डायन या सौतेली मां होती है, मेरी में आ गई। बता दें कि पूजा बेदी के उनकी सौतेली मां परवीन से रिलेशन हमेशा से ही खराब रहे हैं।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos