तीन बेटियां और 6 नाती-नातिन, कुछ ऐसी है प्रेम चोपड़ा की फैमिली; 2 दामाद हैं बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर

Published : Sep 22, 2020, 08:36 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर विलेन रहे प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) 85 साल के हो गए हैं। 23 सितंबर 1935 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में जन्मे प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1960 से लगातार फिल्मों में एक्टिव प्रेम चोपड़ा को बॉलीवुड के फेमस विलेन के रूप में जाना जाता है। वैसे, प्रेम चोपड़ा की रील लाइफ के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी रियल लाइफ और फैमिली मेंबर्स के बारे में कम ही लोगों को पता है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं प्रेम चोपड़ा के फैमिली मेंबर्स के बारे में। 

PREV
19
तीन बेटियां और 6 नाती-नातिन, कुछ ऐसी है प्रेम चोपड़ा की फैमिली; 2 दामाद हैं बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर

प्रेम चोपड़ा ने 1969 में उमा से शादी की। उमा चोपड़ा करीना कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर की बहन हैं। इस रिश्ते से राज कपूर और प्रेम चोपड़ा आपस में साढ़ू भाई हैं। वहीं मशहूर एक्टर प्रेमनाथ, राजेन्द्र नाथ और नरेन्द्र नाथ प्रेम चोपड़ा के साले हैं। 

29

प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं। रकिता, पुनीता और प्रेरणा। बड़ी बेटी रकिता ने स्क्रीन राइटर और पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से शादी की है। 

39

इसी तरह मंझली बेटी पुनीता की शादी सिंगर और टीवी एक्टर विकास भल्ला से हुई है।

49

जबकि छोटी बेटी प्रेरणा ने शरमन जोशी से शादी की है। शरमन स्टाइल, एक्सक्यूज मी और 3 इडियट्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

59

प्रेम चोपड़ा के 6 नाती-नातिन हैं। बड़ी बेटी रकिता और राहुल नंदा की एक बेटी है, जिसका नाम रिशा है। वहीं, मंझली बेटी पुनीता और विकास भल्ला की एक बेटी सांची और बेटा वीर हैं। सबसे छोटी लड़की प्रेरणा की एक बेटी ख्याना और ट्विन्स विहान और वर्यान हैं।

69

प्रेम चोपड़ा की शादी राजकपूर की पत्नी कृष्णा की बहन उमा से हुई है। जाने-माने राइटर और डायरेक्टर लेख टंडन प्रेम चोपड़ा के पास इस शादी का प्रपोजल लेकर आए थे। वहीं प्रेम चोपड़ा रिश्ते में रणधीर और ऋषि कपूर के मौसा लगते हैं।

79

प्रेम चोपड़ा 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं। लाहौर में जन्मे प्रेम चोपड़ा की फैमिली बंटवारे के बाद शिमला, हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो गई थी, जहां वे पले-बढ़े। स्कूलिंग उन्होंने शिमला से ही की। 

89

प्रेम चोपड़ा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। इस दौरान वे नाटकों में भाग लेते रहते थे। प्रेम के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वे ग्रैजुएशन करने के बाद मुंबई आ गए और जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले ली।

99

एक्टर शरमन जोशी प्रेम चोपड़ा के सबसे छोटे दामाद हैं। इसके साथ ही शरमन टीवी के फेमस एक्टर रोहित रॉय के साले भी हैं। उनकी बहन मानसी जोशी रोहित रॉय की पत्नी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories