Published : Sep 07, 2020, 12:00 PM ISTUpdated : Sep 08, 2020, 10:11 AM IST
मुंबई. सलमान खान के साथ साए की तरह रहने वाले उनके बॉडीगार्ड शेरा की कहानी काफी दिलचस्प है। शेरा सलमान के साथ 26 साल पूरे कर चुके हैं। बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड माने जाने वाले शेरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपने 26 साल के सफर को याद किया है। शेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वे सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं और दोनों एक ही तरह की कैप पहनकर पोज दे रहे हैं। इस फोटो के साथ शेरा ने लिखा, 'मालिक.. सलमान खान और मैं पीछे मुड़कर देखते हैं तो पता चलता है हम कितने समय से साथ हैं... 26 साल का साथ और हमेशा बना रहे।'
शेरा, सलमान को प्यार से मालिक कहकर बुलाते हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं। वह सलमान के साथ साए की तरह दिखाई देते हैं। उनके जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव के बीच शेरा उनके साथ खड़े रहे। यह भी कहा जाता है कि शेरा को खान परिवार में बहुत करीबी माना जाता है।
210
शेरा,की सुरक्षा पिछले 26 साल से करते आ रहे हैं। सलमान के लिए शेरा को उनके भाई सोहेल खान ने तलाशा था।
310
1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान और सोहेल खान से हुई। इसके बाद एक बार सलमान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए। तब सोहेल ने सोचा कि सलमान भाई को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है। तब उनके दिमाग में शेरा आए।
410
शेरा ने इंटरव्यू में कहा था- मैं भाईजान के साथ अपनी आखिरी सांस तक रहूंगा। जब तक जिंदा हूं मैं भाईजान के साथ ही रहूंगा। शेरा ने कहा था कि वो कभी भी भाईजान के पीछे नहीं खड़े होते है। वो हमेशा भाईजान के आगे खड़े होते है और हर समस्या को उनके पास आने से रोकते है।
510
शेरा ने 1993 में टाइगर सिक्युरिटी के नाम से एक कंपनी भी खोली थी। सोहेल ने शेरा से कॉन्टैक्ट किया और उनसे पूछा कि भाई के साथ हमेशा रहोगे। तब शेरा बिना सोचे कह दिया हां।
610
एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था- मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। वो मेरे भगवान हैं। मालिक जहां जाते हैं मैं उनके साथ होता हूं। मैं उनको एक खरोच तक नहीं आने देता। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। शेरा एक सिख फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।
710
एक पॉपुलर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान को सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ रुपए लेते हैं। यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपए महीने मिलता हैं।
810
सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह पर एक दिन पहले ही पहुंच जाते हैं। कई बार उन्हें सलमान के लिए रास्ता साफ करने के लिए पांच-पांच किमी तक पैदल चलना पड़ता है। एक बार तो शेरा को रास्ता क्लियर करवाने के लिए कार से उतरकर 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था।
910
शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। बाद में उनके बॉडीगार्ड बन गए। कहा जाता है कि सलमान को भाई बुलाने वाले शेरा उनसे पहले भारत आने वाले हॉलीवुड स्टार्स को सुरक्षा देते थे।
1010
सलमान कभी-कभी शेरा के साथ मस्ती-मजाक भी कर लेते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।