क्या वाकई में सलमान खान की बहन और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की वजह के पीछे था मलाइका अरोड़ा का हाथ ?

Published : Aug 17, 2020, 04:30 PM ISTUpdated : Aug 22, 2020, 10:58 AM IST

मुंबई. इस समय कोरोना का कहर दुनियाभर में मंडरा है। हर दिन इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। भारत में भी हालात बहुत अच्छे नहीं है। बावजूद इसके सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की बहन अर्पिता खान और अर्जुन कपूर को लेकर एक हैरान कर देने वाला किस्सा सामने आया है। बता कि कभी दोनों के बीच अफेयर था। आइए, आपको बताते हैं आखिर क्या है ये किस्सा।

PREV
110
क्या वाकई में सलमान खान की बहन और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की वजह के पीछे था मलाइका अरोड़ा का हाथ ?

शायद कम लोगों को ही ये पता होगा कि सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता कभी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। 

210

अर्पिता-अर्जुन ने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया। दोनों के डेटिंग की जानकारी सलमान खान और फैमिली को भी थी।

310

खान फैमिली को अर्जुन और अर्पिता की रिलेशनशिप को लेकर कोई एतराज भी नहीं था। सभी को जोड़ी पसंद थी। 

410

इतना ही नहीं अर्पिता-अर्जुन की रिलेशनशिप बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी किसी से छुपी हुई नहीं थी, दोनों के बारे में ज्यादातर को पता था। 

510

लेकिन दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक मैगजीन में छपी खबर की मानें तो दोनों के रिश्ता टूटने की वजह मलाइका अरोड़ा थी। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है ये कहना मुश्किल है।

610

रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन, मलाइका की अदाओं पर इस कदर फिदा हो गए थे कि उन्होंने अर्पिता से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। 

710

कहा जाता है कि मलाइका और अर्जुन की रिलेशनशिप का अर्पिता पर खास असर नहीं पड़ा लेकिन खान फैमिली को यह बात पसंद नहीं आई। 

810

सलमान खान और उनकी फैमिली ने अर्जुन को मलाइका से दूर तक रहने की हिदायत दे दी थी। 
 

910

अर्जुन से अलग होने के बाद अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की और अब वे दो बच्चों की मां है। 

1010

वहीं, मलाइका भी पति अरबाज खान से अलग हो चुकी है। दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया था। 

Recommended Stories