7 बहनें और 1 भाई हैं रेखा लेकिन सगी बहन सिर्फ एक, पिता के रहे 4 महिलाओं से संबंध, ऐसी है Family

Published : Oct 09, 2020, 08:30 PM ISTUpdated : Oct 10, 2020, 04:28 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) 66 साल की हो गई हैं। 10 अक्टूबर, 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। मसलन रेखा कितने बहन-भाई हैं। बता दें कि रेखा के पैदा होने तक उनके पेरेंट्स ने शादी नहीं की थी। इसके अलावा, उनके पिता यानी जैमिनी गणेशन के संबंध चार महिलाओं से रहे थे। रेखा सात बहन और एक भाई हैं।

PREV
19
7 बहनें और 1 भाई हैं रेखा लेकिन सगी बहन सिर्फ एक, पिता के रहे 4 महिलाओं से संबंध, ऐसी है Family

रेखा तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर रामास्वामी (जिन्हें जैमिनी गणेशन के नाम से जाना जाता है) की बेटी हैं। रेखा के अलावा जैमिनी की 7 संतानें (एक बेटा और छह बेटियां) और हैं। 

29

इनके नाम विजया चामुंडेश्वरी, सतीश कुमार, राधा उस्मान सैयद, रेवती स्वामीनाथन, कमला सेलवराज, नारायणी गणेश और जया श्रीधर हैं।

39

रेखा के पिता की पहली पत्नी अलामेलु से चार बेटिया हैं। दूसरी पत्नी पुष्पावली से दो बेटियां रेखा और राधा हैं। इसके बाद तीसरी पत्नी सावित्री से एक बेटी विजया चामुंडेश्वरी और एक बेटा सतीश कुमार है। सतीश कुमार की शादी प्रसन्ना से हुई है और उनका एक बेटा प्रद्युम्न है। 

49

अलामेलु से जैमिनी को चार बेटियां हुईं, जिनमें से तीन (रेवती, कमला, जयलक्ष्मी) डॉक्टर और एक (नारायणी) जर्नलिस्ट हैं। पुष्पावली से दो बेटियां हुईं, जिनमें से रेखा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और दूसरी बेटी तमिल फिल्मों में काम कर चुकीं। राधा शादी के बाद US में शिफ्ट हो गईं। 

59

वहीं रेखा के पिता जैमिनी गणेशन की तीसरी पत्नी सावित्री से दो संतानें हुईं। बेटी विजया चामुंडेश्वरी, जो फिजियोथरेपिस्ट हैं और बेटा सतीश कुमार, जो अब्रॉड में सेटल है।

69

रेखा के पिता जैमिनी गणेशन के संबंध चार महिलाओं से रहे हैं। 1940 में महज 19 साल की उम्र में उन्होंने अलामेलु से शादी की थी। कहा जाता है कि वे उनकी पहली और इकलौती लीगल पत्नी हैं। इसके बाद उनके एक्ट्रेस पुष्पावली, सावित्री और जूलियाना से रिलेशनशिप रहा। खबरों की मानें तो उनकी जिंदगी में आईं आखिरी महिला जूलियाना उनसे 36 साल छोटी थीं।

79

रेखा की मां पुष्पावली भी एक्ट्रेस थीं। फिल्मों के दौरान ही पुष्पावली और जैमिनी गणेशन का अफेयर शुरू हुआ। हालांकि उन्होंने कभी शादी नहीं की लेकिन कपल की दो बेटियां हुईं रेखा और राधा। रेखा के अपने पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे लेकिन अपनी बहनों के साथ उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग है।

89

सभी बहनें एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं। घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए रेखा ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। परिवार को संभालने वाला कोई नहीं था, इसलिए रेखा ने यह फैसला लिया। रेखा की बहनों ने भी पूरा साथ दिया।

99

बता दें कि रेखा ने तेलुगु फिल्म 'रेंगुला रत्नम' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं और शादीशुदा महिलाओं की तरह लाइफ जीती हैं। हालांकि, इसके पीछे का राज अब भी बरकरार है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories