किसी की 8 तो किसी की 3 साल बाद, जब मरने के इतने दिनों बाद रिलीज हुईं इन 11 स्टार्स की फिल्में

Published : Dec 31, 2020, 07:51 PM IST

मुंबई। गुजरा साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद मनहूस साबित हुआ। 2020 में न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह बंद रही, बल्कि कई बड़े स्टार्स इस दुनिया को अलविदा कह गए। इनमें ऋषि कपूर से लेकर इरफान खान तक शामिल हैं। बता दें कि इरफान खान की मौत (29 अप्रैल, 2020) के करीब 9 महीने बाद अब उनकी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म जनवरी, 2021 में रिलीज हो सकती है। वैसे, इरफान खान इकलौते ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिनकी फिल्में उनकी मौत के बाद रिलीज हो रही है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में, जिनकी फिल्में उनकी मौत के कई सालों बाद भी रिलीज हुई हैं। 

PREV
111
किसी की 8 तो किसी की 3 साल बाद, जब मरने के इतने दिनों बाद रिलीज हुईं इन 11 स्टार्स की फिल्में

दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल, 1993 को मुंबई में हुई थी। कहा जाता है कि दिव्या नशे की हालत में बिल्डिंग से नीचे गिर गई थीं। हालांकि ये हादसा था या साजिश ये आज भी सवाल बना हुआ है। दिव्या की मौत के करीब 8 महीने बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई थी। 

211

बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर हुए सुपरस्टार राजेश खन्ना की मौत 18 जुलाई, 2012 को 69 साल की उम्र में हुई थी। उनकी आखिरी फिल्म मौत के 2 साल बाद यानी जुलाई, 2014 में रिलीज हुई थी। 

311

श्रीदेवी 24 फरवरी, 2018 को 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी आखिरी फिल्म मौत के 10 महीने बाद रिलीज हुई थी। 

411

इरफान खान की मौत 29 अप्रैल, 2020 को हुई। मौत के करीब 9 महीने बाद उनकी आखिरी फिल्म अब रिलीज को तैयार है। हालांकि अभी इसकी डेट फिक्स नहीं है लेकिन यह जनवरी, 2021 में रिलीज हो सकती है।

511

मुधबाला की मौत 23 फरवरी, 1969 को महज 36 साल की उम्र में हो गई थी। उनकी आखिरी फिल्म ज्वाला एक्ट्रेस की मौत के करीब 4 महीने बाद रिलीज हुई थी। 

611

ओम पुरी की मौत 6 जनवरी, 2017 को 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते हुई थी। उनकी आखिरी फिल्म मौत के 6 महीने बाद जून, 2017 में रिलीज हुई थी। 

711

31 मार्च, 1972 को महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी की आखिरी फिल्म 8 महीने बाद नवंबर, 1972 में रिलीज हुई थी। 

811

शोले में ठाकुर का किरदार निभाने वाले एक्टर संजीव कुमार की मौत 6 नवंबर, 1985 को महज 48 साल की उम्र में हुई थी। संजीव कुमार की आखिरी फिल्म उनकी मौत के करीब 8 साल बाद रिलीज हुई थी। 

911

राज बब्बर की पत्नी स्मिता पाटिल की मौत 13 दिसंबर, 1986 को महज 31 साल की उम्र में हुई थी। उनकी आखिरी फिल्म मौत के करीब 3 साल बाद रिलीज हुई थी। 

1011

शम्मी कपूर की मौत 14 अगस्त, 2011 को 79 साल की उम्र में हुई थी। उनकी आखिरी फिल्म मौत के करीब 3 महीने बाद रिलीज हुई थी। 

1111

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित उनके फ्लैट में हुई थी। इस दौरान कोरोना लॉकडाउन की वजह से उनकी आखिरी फिल्म उनके जीते-जी रिलीज नहीं हो पाई। बाद में यह फिल्म एक महीने बाद जुलाई, 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई।   
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories