Published : Mar 17, 2020, 02:05 PM ISTUpdated : Mar 18, 2020, 01:23 PM IST
मुंबई। दुनियाभर के 150 देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। भारत में इस वायरस की वजह से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का डर सिर्फ आम लोगों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि इन एक्टर्स ने अपनी शूटिंग छोड़कर खुद को घर में ही कैद कर लिया है। करीना कपूर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और ट्विवंकल खन्ना की फोटो सामने आई हैं, जिनमें ये सभी स्टार्स अपने-अपने घरों में वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं काम के चलते कुछ स्टार्स बाहर निकले भी तो मुंह पर मास्क लगाए ही नजर आए। बता दें कि covid-19 वायरस के चलते दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
कोरोना वायरस के डर से सैफ अली खान और करीना कपूर ने घर पर ही वक्त बिताने का फैसला किया। इस दौरान सैफ जहां किताब पढ़ते दिखे, वहीं करीना मोबाइल में बिजी दिखीं।
28
कोरोना के डर से अक्षय कुमार ने भी शूटिंग से ब्रेक लेकर पत्नी ट्विंकल के साथ वक्त बिताया। इस दौरान ट्विंकल झूला झूलती नजर आईं।
38
कोरोना के डर से सनी लियोनी ने न सिर्फ खुद मास्क पहना, बल्कि पति और तीनों बच्चों को भी मास्क पहनाकर घूमने निकलीं। दूसरी ओर मास्क पहने माहिरा शर्मा।
48
मुंबई में अर्जुन कपूर भी मास्क पहने नजर आए।
58
मुंबई में एक मीटिंग के बाद यामी गौतम कुछ इस तरह मास्क पहने नजर आईं।
68
एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर भी मास्क पहने घूमते दिखे।
78
प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों कोरोना वायरस के डर से अपने घर में ही हैं। इस दौरान वो अपने पेट के साथ वक्त बिताती नजर आईं।
88
जेनेलिया डिसूजा पति रितेश देशमुख के साथ एकता कपूर की अपकमिंग मूवी 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' के इवेंट में पहुंचीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।