मुंबई. फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर 64 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 नवंबर, 1955 को मेरठ में हुआ था। अनिल कपूर और संजय कपूर के बड़े भाई बोनी ने 1980 में पहली फिल्म 'हम पांच' प्रोड्यूस की थी। बोनी ने लाइफ में दो शादियां की थी। हालांकि, उनकी दोनों की पत्नी यानी मोना और श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। मोना से उनकी अरेंज मैरिज हुई थी वहीं, श्रीदेवी से उन्होंने लव मैरिज की थी। हालांकि, बोनी-श्रीदेवी की लव स्टोरी काफी टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होकर गुजरी।
बोनी और श्रीदेवी का शुरू में ये एकतरफा था। भले ही इसकी शुरुआत फिल्म 'मि. इंडिया' से हुई हो। लेकिन बोनी श्रीदेवी के प्यार में तभी पड़ गए थे, जब वे 1970 के दशक में तमिल फिल्में किया करती थीं।
25
बोनी उनसे मिलने के लिए चेन्नई भी गए, लेकिन श्रीदेवी के सिंगापुर में होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हुई। फिर उनकी डेब्यू हिन्दी फिल्म 'सोलहवां सावन' (1978) रिलीज हुई और इसे देखकर बोनी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तय कर लिया कि वे बतौर प्रोड्यूसर श्रीदेवी के साथ फिल्म में काम करेंगे।
35
एक दिन बोनी श्रीदेवी से मिलने उनकी फिल्म के सेट पर पहुंचे। तब श्रीदेवी ने बताया कि उनका काम उनकी मां देखती हैं। जब बोनी अपनी होने वाली सास से मिले तो उन्होंने कहा कि श्रीदेवी फिल्म 'मि. इंडिया' में काम तो कर सकती हैं, लेकिन उनकी फीस 10 लाख रुपए होगी। बोनी ने जवाब दिया कि वे 11 लाख रुपए देंगे।
45
श्रीदेवी की मां खुश हुईं और इस तरह बोनी कपूर को अपने प्यार के करीब आने का मौका मिल गया। जब श्रीदेवी की मां बहुत बीमार हुईं और उनका अमेरिका में इलाज चला। इस दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी को सहयोग किया। श्रीदेवी उनके इस समर्पण से बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने बोनी के प्रपोजल को 'हां' कह दिया।
55
दोनों ने 1996 में शादी की थी। आपको बता दें कि जब बोनी श्रीदेवी को डेट करते थे तो उन्होंने अपना 14 किलो वजन कम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।