कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की फोटोज हुईं वायरल, लोग ऐसे ले रहे मजे
मुंबई। दुनियाभर के लिए महामारी बन चुके कोरोना वायरस से हर कोई दहशत में है। ये वायरस अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। कोरोना ने न सिर्फ फिल्म कलाकारों बल्कि रॉयल फैमिली को भी अपनी चपेट में ले लिया है। एक तरफ जहां बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स दोनों को ही आइसोलेशन में रखा गया है।
Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 8:27 AM IST / Updated: Mar 27 2020, 12:17 PM IST
सोशल मीडिया पर कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की साथ में क्लिक की गईं पुरानी फोटोज वायरल हो रही हैं। चूंकि दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए लोग इनकी पुरानी फोटो शेयर कर खूब मजे ले रहे हैं।
एक फोटो में कनिका कपूर प्रिंस चार्ल्स से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान कनिका ने जहां ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी है, वहीं प्रिंस चार्ल्स ब्लू कलर के सूट में नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोटोज 2015 में हुए किसी रॉयल इवेंट के दौरान की हैं।
एक और फोटो में कनिका कपूर थीम पार्टी लुक में दिख रही हैं। इसमें भी वो प्रिंस चार्ल्स से बातचीत करती हुईं नजर आ रही हैं।
हॉलीवुड में कोरोना पॉजिटिव के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन बॉलीवुड से अब तक सिर्फ कनिका कपूर ही हैं, जो कोरोना पॉजिटिव निकली हैं।
कनिका पर आरोप है कि लंदन से लौटने के बाद जब वे भारत पहुंचीं तो उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटीज को चकमा दिया। वो एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच कराए बिना चुपचाप वहां से निकल गईं।
कनिका को उनकी लापरवाही के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि कनिका कपूर फिलहाल लखनऊ स्थित अस्पताल के आइसोलेशन में हैं।