Published : Apr 16, 2022, 04:40 PM ISTUpdated : Apr 16, 2022, 04:42 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड में वेडिंग सीजन चल रहा है। रणबीर और आलिया भट्ट के बाद एक और एक्टर ने अपने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए। सायरस साहुकार (Cyrus Sahukar Wedding) ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने वैशाली मलहारा के साथ नए जिंदगी की शुरुआत की है। 15 अप्रैल को सायरस और वैशाली ने सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। आइए नीचे देखते हैं इनकी वेडिंग अलबम...
बॉलीवुड एक्टर और वीजे सायरस साहुकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मलहारा (Vaishali Malahara) के साथ सात फेरे लिए।
27
सायरस ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच में डेस्टिनेशन वेडिंग की। उन्होंने शादी से जुड़ी हर रस्म को एन्जॉय किया। हल्दी से लेकर संगीत तक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
37
सायरस ने अपनी शादी के लिए ऑफ व्हाइट शेरवानी चुना। इसके साथ पिंक पगड़ी पहनी। वो पूरे लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे थे। वहीं, दुल्हन बनी वैशाली लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। 16 श्रृंगार में वो बेहद हसीन लग रही थीं।
47
शादी के बाद सायरस अपनी हमसफर वैशाली को लिप किस करते दिखाई दिए। बता दें कि रणबीर और आलिया की भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं।
57
सायरस की शादी में समीर कोच्चर, कबीर खान, मिनी माथुर, साहिल सांघा और कई सेलेब्स शामिल हुए। सबने प्री वेडिंग और वेडिंग को खूब एन्जॉय किया।
67
बता दें कि सायरस और वैशाली पिछले 6 साल से डेट कर रहे थे। साल 2016 में एक्टर ने अपनी प्रेमी कहानी को दुनिया के साथ साझा किया था।उन्होंने बताया था कि वैशाली से उनकी मुलाकात मुंबई में हुई थी। उनकी प्रेम कहानी भी प्योर वेजिटेरियर वर्सेज नॉन वेजिटेरियन है।
77
सायरस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फेमस वीजे हैं। इसके साथ उन्होंने फिल्म 'ओम जय जगदीश' बॉलीवुड में डेब्यू की। इसके बाद वो 'दिल्ली 6', 'लव ब्रेकअप जिंदगी', 'आयशा', 'मस्का' और 'कौन बनेगी शिखरवती' जैसी फिल्मों में नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।