मुंबई. देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान गीता फोगाट के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। दरअसल, गीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की एक फोटो शेयर किया है। इसमें वे अपने बेबी बंप के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर गीता ने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया है।
फोटो के साथ गीता ने कैप्शन लिखा, 'एक मां की जिंदगी में खुशियां तब शुरू होती हैं, जब एक नई जिंदगी उनके अंदर जन्म लेती है। जब आपको पहली बार छोटी-छोटी धड़कने सुनाई देती हैं और आपके अंदर पल रहे बच्चे की किक आपको एहसास कराती है वो अकेला नहीं है। जब तक ये आपके अंदर नहीं पलता है तब तक आपको इसका सही एहसास नहीं हो पाता है।'
25
गीता के इस खबर को सुनाने के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है। इसमें एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, निया शर्मा और हिना खान जैसे नाम शामिल है।
35
बता दें, गीता फोगाट ने 20 नवंबर 2016 को रेसलर पवन कुमार से शादी की थी। दोनों अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
45
गीता के बारे में जितनी बात की जाए उतनी कम है। वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत की पहली महिला रेसलर के तौर पर गोल्ड मेडल जीता था।
55
बॉलीवुड में गीता फोगाट की बायोग्राफी 'दंगल' के नाम से बनाई गई है। इस फिल्म में आमिर खान ने गीता के पिता महावीर सिंह फोगाट का रोल प्ले किया था और फातिमा सना शेख ने गीता का रोल निभाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।