100 एकड़ में फैले इस आलीशान फॉर्महाउस में ऐसी जिंदगी जीते है 85 साल के धर्मेंद्र, देखें Unseen Photos

Published : Jul 22, 2021, 02:15 PM ISTUpdated : Jul 22, 2021, 02:17 PM IST

मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) 85 साल की उम्र में भी बेहद एक्टिव है। वे सोशल मीडिया पर आए दिन फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। वे अक्सर अपने लोनावला वाले आलीशान फॉर्महाउस की फोटोज भी दिखाते रहते हैं। करीब 2 साल से इस फॉर्महाउस पर जिंदगी गुजार रहे धर्मेंद्र हाल ही में टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) में कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। इस दौरान वे सभी के लिए अपने फॉर्महाउस से आलू के पराठें बनवाकर ले गए थे। जज के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स ने इन पराठों का जमकर लुत्फ उठाया था। इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने शो में यह तक कहा कि वे सभी को एक दिन अपने लोनावला वाले फॉर्महाउस पर इन्वाइट करेंगे। इसी बीच उनके फॉर्महाउस की कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नीचे देखें धर्मेंद्र के फॉर्महाउस की वो फोटोज जो आपने शायद नहीं देखी...

PREV
110
100 एकड़ में फैले इस आलीशान फॉर्महाउस में ऐसी जिंदगी जीते है 85 साल के धर्मेंद्र, देखें Unseen Photos

धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते है। इन वीडियोज में ऊंचाई से बहता झरना और झील देखी जा सकती है। 

210

उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। 

310

वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। 

410

धर्मेंद्र मुंबई के पास लोनावाला स्थित फार्म हाउस में फुर्सत के पल बिताते हैं। उन्होंने अपने फॉर्महाउस की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं।

510

एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।
 

610

उन्होंने कहा था- मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। 

710

उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है।
 

810

इन फोटोज में वे कभी आम तोड़ते तो कभी अपने फार्महाउस में बने रॉक गार्डन में वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।

910

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ वाले कई फोटोज इसी फार्महाउस के हैं। दोनों को कई बार साथ में यहां टाइम बिताते हुए देखा गया है।
 

1010

धर्मेंद्र के इस आलीशान फार्महाउस में स्विमिंग पूल भी है। वो पूल के अंदर वॉटर एरोबिक्स करते नजर आते हैं। प्रकृति की गोद में फैला ये फार्म हाउस बेहद खूबसूरत लोकेशन पर है।
 

Recommended Stories