Published : May 21, 2020, 09:21 PM ISTUpdated : May 22, 2020, 07:16 PM IST
मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पुरानी यादों में खो गए हैं। धर्मेन्द्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने अपनी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी दोनों रोते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो ईशा देओल की विदाई का है। विदाई के वक्त ईशा लाल साड़ी और गोल्डन ज्वैलरी में नजर आ रही हैं। वीडियो में ईशा के पति भरत तख्तानी और छोटी बहन अहाना देओल भी दिख रही हैं।
दरअसल, विदाई से पहले ईशा देओल अपनी आंखों में आंसू लिए खड़ी नजर आती हैं। थोड़ी देर में उनके पापा धर्मेन्द्र अपने आंसू नहीं रोक पाते और बाप-बेटी गले लगकर रोने लगते हैं।
211
पति और बेटी को रोता देखकर हेमा मालिनी भी अपने जज्बात काबू में नहीं रख पाती हैं और उनके आंसू भी छलक उठते हैं। हेमा भी बेटी को गले लगाकर खूब रोती हैं।
311
धर्मेन्द्र और ईशा देओल को यूं फफक-फफक कर रोता देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो जाती हैं।
411
वीडियो में ईशा की बहन अहाना भी बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं। बाद में ईशा पति भरत तख्तानी के साथ कार में बैठती हैं और सभी उन्हें खुशी-खुशी विदा करते हैं।
511
बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की सगाई फरवरी, 2012 में हुई थी। सगाई के 4 महीने बाद जून, 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
611
शादी के 5 साल बाद अक्टूबर, 2017 में ईशा देओल पहली बार मां बनीं और उन्होंने बेटी राध्या को जन्म दिया। इसके बाद जून, 2019 में उनकी छोटी बेटी मिराया का जन्म हुआ।
711
ईशा देओल भी अपनी मां की तरह बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने कई बार डांस परफॉर्मेंस दी है।
811
ईशा देओल ने 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने धूम, LOC कारगिल, काल, नो एंट्री, जस्ट मैरिड, कैश, वन टू थ्री, टेल मी ओ खुदा, हाईजैक और किल देम यंग जैसी फिल्मों में काम किया।
911
विदाई से पहले ईशा देओल ने किसी तरह खुद को रोने से इस तरह रोका।
1011
विदाई से ठीक पहले ईशा देओल। पीछे नजर आ रहे हैं धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी।
1111
बेटी को विदा करने के बाद कार की ओर निहारतीं हेमा मालिनी।