85 साल के धर्मेन्द्र का घर अंदर से दिखता है ऐसा, दीवारों से सोफे के कुशन तक में दिखेगी ये 1 चीज

Published : Dec 06, 2020, 06:08 PM ISTUpdated : Dec 06, 2020, 06:13 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन यानी कि धर्मेन्द्र (Dharmendra) 85 साल के होने वाले हैं। धर्मेन्द्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। 8 दिसम्बर 1935 को लुधियाना (पंजाब) के नसराली गांव में जन्में धर्मेन्द्र एक्शन किंग, ही मैन, गरम धरम जैसे नामों से भी जाने जाते हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से करियर शुरू किया था। तब से अब तक वो कई फिल्मों के अलावा प्रोडक्शन और राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। हालांकि धर्मेंद्र अब लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों से रूबरू होते रहते हैं। कभी वो अपने फार्महाउस के बाहर की फोटो शेयर करते हैं तो कभी कोई वीडियो शेयर कर अपने मन की बात करते हैं। कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने आलीशान घर के अंदर टहलते नजर आए थे। धर्मेन्द्र के बर्थडे से ठीक पहले हम दिखा रहे हैं उनके खूबसूरत घर की चुनिंदा तस्वीरें। 

PREV
112
85 साल के धर्मेन्द्र का घर अंदर से दिखता है ऐसा, दीवारों से सोफे के कुशन तक में दिखेगी ये 1 चीज

वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने कहा था- बाहर बारिश हो रही है, इसलिए वो पिछले आधे घंटे से लता मंगेशकर के गाने सुनते हुए घर में ही टहल रहे हैं। धर्मेन्द्र ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वो अपने कॉलेज के दिन याद कर रहे हैं।

212

धर्मेंद्र के इस वीडियो में दिख रहा है कि उनके घर की हर एक दीवार पर उनके बड़े बड़े फोटो और पोट्रेट लगे हुए हैं। यहां तक कि सोफे के कुशन पर भी धर्मेंद्र की तस्वीरें बनी हैं।

312

धर्मेन्द्र के घर में काफी एंटिक चीजें हैं। कुछ जगह दीवारों पर पुराने जमाने की बंदूके लगी हैं, तो कहीं खूबसूरत झूमर घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

412

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो जल्द ही एक नई फिल्म अपने फैंस के लिए लेकर आएंगे। बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेंद्र का बचपन लुधियाना के नजदीक साहनेवाल में गुजरा है।

512

धर्मेंद्र के पिता एक स्कूल में हेडमास्टर थे। धर्मेंद्र ने 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें वर्ल्ड आयरन मैन अवॉर्ड भी मिल चुका है।

612

बता दें कि फिल्मों से दूर होने के बाद अब धर्मेन्द्र का ज्यादातर वक्त उनके फॉर्महाउस में बीतता है। धर्मेंद्र का फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं।

712

उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, "मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है। हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।

812

धर्मेंद्र के फार्महाउस पर कई सारी भैसें और गाय भी हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें वे गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आते हैं।

912

कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र ने अपने फॉर्महाउस की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें बारिश के दौरान उनके आंगन में एक मोरनी आ गई थी। बता दें कि उनके फॉर्म हाउस में रॉक गार्डन और ढेर सारे फलों के पेड़ हैं।

1012

धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। उनकी बहुत कम ही फोटोज अबतक सामने आई हैं। 
 

1112

धर्मेंद्र ने प्रकाश से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हैं।

1212

जब धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी की थी तो हेमा मालिनी केवल छह साल की थीं। बाद में हेमा से उन्होंने 1980 में शादी की। ये इनकी दूसरी शादी थी, हेमा से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।
 

Recommended Stories