कभी किया चपरासी का काम तो कभी बेचा वड़ा पाव, कभी पैसों की खातिर कोरियोग्राफर ने किया ये सब

Published : Oct 31, 2020, 02:24 PM ISTUpdated : Nov 07, 2020, 04:00 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे शनिवार को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धर्मेश को देशभर के लोगों ने पहली बार तब जाना जब वो टीवी डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। धर्मेश आज एक फेमस और चर्चित कोरियोग्राफर, बॉलीवुड एक्टर हैं। लेकिन यहां तक आना उनके लिए कोई आसान बात नहीं थी। कोरियोग्राफर बनने से पहले पैसे कमाने के लिए उन्होंने कभी चपरासी तो कभी वड़ा पाव बेचने तक का काम किया। 18 साल तक डांसर बनने के लिए किया स्ट्रगल...  

PREV
17
कभी किया चपरासी का काम तो कभी बेचा वड़ा पाव, कभी पैसों की खातिर कोरियोग्राफर ने किया ये सब

धर्मेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'उन्होंने 18 साल तक एक डांसर बनने के लिए स्ट्रगल किया है, लेकिन 'डांस इंडिया डांस' ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इसने उन्हें इंडस्ट्री में घुसने के लिए एक प्लेटफॉर्म दिया। जल्द ही वो एक बॉलीवुड कोरियोग्राफर बन गए और अब वो 'डांस प्लस' को जज करते हैं।'

27

धर्मेश ने बताया था कि एक कंटेस्टेंट से एक जज बनने तक का उनका सफर कमाल का रहा है। धर्मेश ने कहा कि 'क्योंकि वो पढ़ाई से ज्यादा डांस में एक्टिव थे इसलिए उन्होंने मिसाल पाव नाम का एक स्टॉल भी चलाया है। अपना स्टॉल शुरू करने से पहले वो एक चपरासी के तौर पर काम कर रहे थे।

37

धर्मेश ने बताया था कि उन्होंने चपरासी की नौकरी इसलिए छोड़ दी क्योंकि वो उन्हें रात 9 बजे तक छोड़ा करते थे और उनकी डांस क्लास शाम को 6 बजे शुरू हुआ करती थी। कोरियोग्राफर ने बताया था कि उन्होंने अपने परिवार से कहा कि वह उनके लिए पैसा कमाएंगे लेकिन तब जब वह 6 बजे अपनी जॉब से फ्री होंगे।'

47

धर्मेश ने 'ABCD: AnyBody Can Dance' और 'ABCD 2' में काम किया है। धर्मेश 'तीस मार खां' जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार जैसे स्टार्स को भी कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

57

धर्मेश की रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में एंट्री इतनी दमदार थी कि इसका वीडियो आज भी यूट्यूब पर देखा जाता है। धर्मेश से पहले उनके तीन स्टूडेंट का इसी रियलिटी शो में सिलेक्शन हो चुका था और वह स्टेज पर धर्मेश के नाम का जिक्र कर चुके थे।

67

हालत ये हो गई थी कि गीता मां, टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा को धर्मेश की एंट्री से पहले ही धर्मेश का नाम याद हो गया था और कोरियोग्राफर की एंट्री पर उन्होंने कहा कि अब ये मत कहिएगा कि आप भी धर्मेश सर के स्टूडेंट हैं। 

77

जवाब में धर्मेश ने कहा कि वो ही धर्मेश हैं। उन्होंने बताया कि मीतू, नीतू और तरण उनके स्टूडेंट हैं। कोरियोग्राफर की ये बात सुनकर जज रेमो डिसूजा, गीता मां और टेरेंस लुईस को कानों पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने इस बात को कई बार कंफर्म किया था।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories