पोती ईशा अंबानी का चेहरा देखे बिना नहीं होती थी धीरूभाई की सुबह, जानें आखिर क्या था बचपन से जुड़ा वो किस्सा

Published : Jan 13, 2023, 01:34 PM ISTUpdated : Jan 15, 2023, 12:47 PM IST

Isha Ambani Bonding with Grand Father: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा हमेशा से ही परिवार की सबसे लाडली रही हैं। बचपन से ही ईशा अपने दादा धीरूभाई अंबानी के सबसे करीब रहीं। धीरुभाई अंबानी अपनी पोती ईशा को कितना चाहते थे, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोती का चेहरा देखे बिना वो सुबह चाय तक नहीं पीते थे। इस बात का खुलासा खुद ईशा अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने एक वीडियो में किया था। 

PREV
18
पोती ईशा अंबानी का चेहरा देखे बिना नहीं होती थी धीरूभाई की सुबह, जानें आखिर क्या था बचपन से जुड़ा वो किस्सा

दरअसल, 2018 में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। इसमें कोकिलाबेन ने ईशा अंबानी के बचपन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। 

28

वीडियो में कोकिलाबेन गुजराती में कहती हैं कि ईशा जब 6 महीने की थी, तो इसके दादा धीरूभाई अंबानी अपनी पोती का चेहरा देखे बिना कभी दिन की शुरुआत नहीं करते थे। यहां तक कि वो ईशा का चेहरा देखे बिना चाय तक नहीं पीते थे। 

38

बता दें कि ईशा अंबानी और उनके बड़े भाई आकाश जुड़वा हैं। दोनों का जन्म 23 अक्टूबर, 1991 को हुआ था। ईशा भी अपनी मां नीता अंबानी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। ईशा फिलहाल रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर हैं।

48

ईशा और आकाश अंबानी का जन्म आईवीएफ तकनीक से हुआ था। ईशा अंबानी का जन्म पहले हुआ। उसके कुछ देर बाद आकाश अंबानी का जन्म हुआ। इस लिहाज से ईशा आकाश से बड़ी हैं। 

58

बता दें कि 2008 में महज 16 साल की उम्र में ईशा पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं, जब फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, रईस वारिसों की सूची में उनका नाम दूसरे नंबर पर था। बता दें कि ईशा एक ट्रेंड पियानो आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रैजुएशन किया है।

68

ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर, 2018 को पीरामल ग्रुप (Piramal Group) के अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल (Anand Piramal) से हुई थी। ईशा अब जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा की मां हैं। 

78

शादी के बाद ससुर अजय पीरामल ने ईशा अंबानी को गिफ्ट के तौर पर एक शानदार बंगला दिया है। इस आलीशन बंगले का नाम 'गुलीटा' (Gulita) है। इस बंगले की कीमत 450 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। 

88

ईशा अंबानी फिलहाल अपने पति आनंद पीरामल के साथ गुलीटा में ही रहती हैं। यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक वर्ली में है। करीब 50 हजार वर्ग फीट एरिया में बना यह बंगला समंदर किनारे है, जिसमें 5 फ्लोर हैं। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: जानें कितनी अमीर है अंबानी की होनेवाली बहू राधिका, तीसरे समधी के पास है इतने करोड़ की दौलत

होनेवाली पत्नी के साथ पंगत में खाना परोसते दिखे अनंत अंबानी, सामने आईं सगाई की Inside Photos

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories