Published : Mar 21, 2020, 03:48 PM ISTUpdated : Mar 27, 2020, 10:15 AM IST
मुंबई. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को इंडस्ट्री का पॉवर कपल माना जाता है। दोनों की शादी को 13 साल हो गए है, लेकिन दोनों के बीच आपसी झगड़े की बात कभी भी सामने नहीं आई। अभिषेक फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को लेकर बात की। ऐश-अभिषेक की एक बेटी आराध्या है। आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। बता दें कि इन दिनों पूरी फैमिली घर में ही टाइम स्पेंड कर रही हैं।
अभिषेक ने इस इंटरव्यू में बताया था कि वे हमेशा से ही पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ दो बच्चे चाहते थे। हालांकि, अभी तक उनकी ये मुराद पूरी नहीं हुई हैं।
28
एक फैशन मैगजीन का दिए इंटरव्यू में बच्चों को लेकर अपनी इच्छा जताते हुए अभिषेक ने कहा था- घर में मैं और मेरी बहन, हम दो थे, इसलिए मैं भी चाहता हूं कि हमारा दूसरा बच्चा हो।
38
अभिषेक ने कहा था - हालांकि, ये सब ऊपर वाले की मर्जी से ही होता है। और ये जब होना है तब ही होगा।
48
अभिषेक ने कहा था- मैं हमेशा बच्चे को लेकर प्लानिंग करने के खिलाफ रहा हूं। कई लोग प्लानिंग करके बच्चे पैदा करते हैं, लेकिन मैं इसके सख्त खिलाफ हूं।
58
उन्होंने इंटरव्यू में कहा था- जब लोग कहते हैं कि हम बच्चे को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं, मुझे सुनने में अजीब लगता है। मैं अपने दिमाग में इस तरह की चीजों को नहीं लाना चाहता।
68
बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में हुई थी। 2011 में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। आराध्या भी 8 साल की हो गई हैं। वे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही है। आराध्या को डांस का बहुत शौक है।
78
अभिषेक बच्चन के पास फिलहाल लूडो, द बिग बुल और बॉस बिस्वास जैसी फिल्में हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते फिलहाल फिल्मों की शूटिंग बंद हैं।
88
बात ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थी। फिलहाल ऐश साउथ की एक फिल्म कर रही है। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।